WWE Crown Jewel में अधमरी हालत में मैच जीतने के बाद Roman Reigns की आंखों में आए आंसू, Paul Heyman का मिला सहारा

Pankaj
WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस की हुई जीत
WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस की हुई जीत

Roman Reigns: WWE Crown Jewel 2022 का समापन हो गया। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच बहुत ही जबरदस्त रहा था। रेंस की हालत इस मुकाबले में खराब हो गई थी। हालांकि अंत में बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

Ad

मैच के बाद रोमन रेंस की जीत के जश्न में The Bloodline शामिल हुआ। द उसोज, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन ने रैंप पर शानदार अंदाज में जश्न मनाया। हेमन ने पूरी तरह रेंस को एकनॉलेज किया। यहां पर थोड़ा इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला। शायद इस तरह पिछले तीन साल में रोमन रेंस को आपने नहीं देखा होगा।

WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच रहा शानदार मैच

रोमन और हेमन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब रेंस को हेमन एकनॉलेज कर रहे थे तब भावुक पल देखने को मिला। रोमन की आंखों में आंसू आ गए और वो हेमन की गर्दन की तरफ झुक गए। इस दौरान उन्होंने अपने टाइटल को निहारा। इसके बाद अचानक जोश में आकर अपनी बादशाहत दिखाई।

Ad

रोमन रेंस का साल 2020 से टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है। अभी तक कई दिग्गजों को हराकर उन्होंने अपना टाइटल रिटेन किया। इस तरह का अंदाज रेंस का पहली बार देखने को मिला। फैंस ने इस बार जिस तरह के मैच की उम्मीद की थी कुछ वैसा ही देखने को मिला।

शुरूआत में रोमन ने लोगन को हल्के में लिया। इसका फायदा पॉल ने उठाया और रेंस के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए। ये देखकर फैंस और पॉल हेमन भी हैरान रह गए थे। रेंस को भी बहुत देर बाद समझ आया कि वो पॉल को हल्के में लेकर गलती कर रहे हैं। इस मैच में द उसोज, सोलो सिकोआ और लोगन पॉल के भाई जेक पॉल की दखलअंदाजी भी देखने को मिली। अपने भाइयों की बदौलत ही रेंस इस बार पॉल को धराशाई कर पाए। अगर द उसोज और सिकोआ का साथ नहीं मिलता तो शायद नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications