WWE मेन रोस्टर में इस समय रोमन रेंस(Roman Reigns) सबसे बड़े हील बने हुए है। पिछले साल यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के बाद अभी तक हमेशा अजेय वो रहे हैंं। पॉल हेमन(Paul Heyman) और जे उसो(Jey Uso) ने भी उनकी बहुत मदद की है। पिछले महीने फास्टलेन(Fastlane) पीपीवी में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच के अंतिम समय में ब्रायन ने रोमन रेंस को टैपआउट कर दिया था लेकिन रेफरी इस चीज को देख नहीं पाया था। रोमन रेंस ने अब इस बात पर बयान दिया है।ये भी पढ़ें: WrestleMania 37 से पहले WWE में छाई गम की लहर, खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होशThe #HeadOfTheTable is FADING.@WWERomanReigns is TAPPING?!#WWEFastlane #UniversalTitle pic.twitter.com/uKONvBWGNV— WWE Network (@WWENetwork) March 22, 2021रोमन रेंस ने कही मजेदार बातडेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस को सबमिशन मूव से लगभग चित्त कर दिया था और रेंस ने हार भी मान ली थी। रेफरी उस समय वहां मौजूद नहीं था और रोमन रेंस बच गए। अंत में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। Ariel Helwani's MMA Show में रोमन रेंस ने इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने टैपआउट कर लिया था। रोमन रेंस ने इस चीज को लेकर एक मजेदार सफाई दी है। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दुनिया के सबसे बड़े UFC फाइटर और चैंपियन को मैच के लिए ललकारते हुए बुरी तरह मारने की दी धमकीमैंने पॉल को कहा, मैं यहां पॉल को मोर्स मोड देने के लिए आया हूं। मेरा चेहरा ढका हुआ था। हमें इतिहास और हर चीज़ के बारे में बात करना पसंद है। मैं उनके साथ मोर्स कोडिंग कर रहा था, उन्हें जेट उड़ाने के बारे में बता रहा था। अगर तुम MMA से हो..वो करते हैं (अपना कंधा दबाते हुए) - ये एक टैप है, तुम टैप सुन सकते हो। मैं सिर्फ पॉल को बता रहा था, सिर्फ यही सब था।ये भी पढ़ें:जॉन सीना के संभावित Hall of Fame में शामिल होने और उन्हेें इंडक्ट करने वाले दिग्गज का नाम सामने आयाWrestleMania 37 में अब रोमन रेंस का मुकाबला ऐज और डेनियल ब्रायन के साथ होने वाला है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। फैंस को इस मैच में अब काफी मजा आने वाला है क्योंकि इस मैच का इंतजार कई दिनों से हो रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।