WWE WrestleMania 41 में धोखा मिलने के बाद टूटा Roman Reigns का दिल, नहीं हो रहा था यकीन, देखें वीडियो

Ujjaval
गुस्से में दिखाई दे रहे रोमन रेंस से माफी मांगते पॉल हेमन (Photo: WWE.com)
गुस्से में दिखाई दे रहे रोमन रेंस से माफी मांगते पॉल हेमन (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reaction After Betrayal: WWE WrestleMania 41 से पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) का साथ पॉल हेमन (Paul Heyman) ने छोड़ दिया था। इसके बावजूद हेमन कह रहे थे कि वो अपने ट्राइबल चीफ को कभी धोखा नहीं देंगे। WrestleMania 41 की नाईट 1 में एकदम हैरान करने वाली चीज देखने को मिली। वाइजमैन ने रोमन को धोखा दे दिया। इससे रोमन का दिल टूट गया और वो एकदम हैरान दिखाई दिए। अब WrestleMania के ऑफ एयर होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है।

Ad

WrestleMania की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले WWE द्वारा सीएम पंक और रोमन रेंस के हार के बाद रिएक्शन दिखाए। इसी बीच सीएम पंक रिंग में बेहद निराश दिखाई दिए। दूसरी ओर रोमन रेंस बैकस्टेज जा रहे थे। वो एकदम हैरान दिखाई दे रहे थे और ऐसा लग रहा था, जैसे उन्हें हेमन द्वारा धोखा दिए जाने पर यकीन ही नहीं हो रहा था। रोमन थोड़े निराश थे, क्योंकि हेमन ने धोखा देकर उनका दिल तोड़ दिया।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने किस तरह से दिया रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा?

WWE WrestleMania 41 की नाईट 1 में ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने एक-दूसरे की हालत खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक मौके पर रिंग में तीनों ही धराशाई थे। पॉल हेमन ने उस समय स्टील चेयर ली और इसे सीएम पंक को दे दिया। यह देखकर रोमन एकदम हैरान थे। पॉल ने रिंग में कदम रखा और पंक पर लो ब्लो लगा दिया। पॉल ने इसके बाद चेयर अपने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को दे दी।

रोमन इस बात से खुश थे कि वाइजमैन, पंक का साथ छोड़कर दोबारा उनके साथ जुड़ गए हैं। हेमन ने इसी बीच रोमन को सैथ पर अटैक करने के लिए कहा। जब ट्राइबल चीफ का ध्यान विजनरी पर था, उसी समय हेमन ने रेंस पर भी लो ब्लो लगा दिया। पॉल ने सैथ को चेयर दी और उन्होंने रोमन पर अटैक किया। रॉलिंस ने रोमन पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। पॉल और सैथ इसी के चलते साथ आ गए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications