WWE Superstars Injury List: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 41 काफी नजदीक है। कंपनी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। Royal Rumble 2025 खत्म होने के बाद रोड टू WrestleMania स्टार्ट हो गया है। WWE के लिए एक चीज अभी भी चिंता का विषय बनी है और वो स्टार्स की इंजरी है। मौजूदा समय में कई रेसलर्स चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। इनके फ्यूचर पर तलवार लटकती हुई नज़र आ रही है। कुछ तो लंबे समय से रिंग में दिखाई नहीं दिए हैं। लगातार इन्हें लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं।
इंंजरी से जूझ रहे WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट
-) ओस्का: पिछले साल 5 जून को ओस्का ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके पांव की सर्जरी हुई है। अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई भी कंफर्म जानकारी प्राप्त नहीं है।
-) ब्रॉन्सन रीड: पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रीड का पांव टूट गया था। बाद में उनकी सर्जरी हुई थी। अब वो WrestleMania 41 के बाद ही कंपनी में नज़र आएंगे।
-) इल्या ड्रैगूनोव: पिछले साल सितंबर में एक लाइव इवेंट में ड्रैगूनोव को ACL इंजरी आई थी। तब से उनका भी कोई अता-पता नहीं है। ना ही उनकी वापसी को लेकर कोई खबर है।
-) कायरी सेन: कुछ समय पहले सेन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में स्लिंग और मेडिकल ब्रेसलेट नज़र आया। वो हॉस्पिटल में थीं। उनके रिटर्न को लेकर भी कोई खबर नहीं है।
-) कियाना जेम्स: जेम्स भी पैर की अज्ञात चोट के कारण लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रही हैं। रिंग में उनकी एंट्री भी अभी संभव नहीं है।
-) टायलर बेट: बेट पिछले साल NXT के एक एपिसोड में इंजर्ड हुए थे। उनकी भी सर्जरी होने की खबरें सामने आई थीं। टायलर की वापसी पर कोई पक्का अपडेट नहीं है।
-) जेड कार्गिल: पिछले साल नवंंबर में SmackDown के एपिसोड में कार्गिल के ऊपर बैकस्टेज किसी ने हमला कर दिया था। बाद में खबर आई कि वो इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गई हैं। उनकी एंट्री को लेकर भी अभी तक कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।
-) कार्ल एंडरसन: एंडरसन की भी रोटेटर कफ की सर्जरी हुई है। उनकी वापसी में करीब एक साल लग जाएगा।
-) टांगा लोआ: Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में लोआ को भी इंजरी आई थी। वो भी शायद जल्द वापसी नहीं कर पाएंगे।
-) बिग ई: 11 मार्च, 2022 को SmackDown के एपिसोड में बिग ई की गर्दन टूट गई थी। रिंग में उनकी एंट्री अब शायद संभव नहीं है।
-) रोमन रेंस: Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बताया गया कि रोमन रेंस कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं। रॉयल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस ने रेंस के ऊपर खतरनाक हमला किया था। रॉलिंस ने बताया कि उनके द्वारा किए गए अटैक के कारण रोमन इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं।