WWE SummerSlam में दिग्गजों के हुए 3 मैच जिन्होंने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया, रोमन रेंस का कौन सा मैच शामिल?

WWE SummerSlam में हुए मुकाबले जो फैंस का मजा किरकिरा कर बैठे (Photos: WWE.com)
WWE SummerSlam में हुए कई मैचों ने निराश किया (Photos: WWE.com)

WWE SummerSlam matches that Disappoints fans: WWE का 2024 में होने वाला समरस्लैम (SummerSlam 2024) अब महज कुछ दिन बाद है। इस इवेंट में किस मैच का क्या नतीजा होगा यह कोई नहीं जानता है। इसमें ऐसा कोई पल कंपनी नहीं करना चाहेगी जो फैंस का मजा किरकिरा कर दे।

ऐसा नहीं है कि कंपनी ऐसा पहले नहीं कर चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको WWE SummerSlam में दिग्गजों के हुए ऐसे तीन मैचों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया और इसमें रोमन रेंस का भी एक मुकाबला शामिल है।

#3 WWE SummerSlam 1994 में द अंडरटेकर का मुकाबला द अंडरटेकर से हुआ था

youtube-cover

द अंडरटेकर का किरदार इतना बड़ा है कि इसको दूसरी बार कर पाना असंभव है, लेकिन SummerSlam 1994 में ऐसा हुआ था। इस शो के मेन इवेंट में द अंडरटेकर ने टेड डीबीयासी के अंडरटेकर से मुकाबला लड़ा था। इसके दौरान दोनों ने अपने विरोधी को हराने का पूरा प्रयास किया था।

इस मैच के अंतिम पलों में टेड के टेकर ने एक चोकस्लैम और टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर हिट किया। जब वह इसको फिर से करने लगे तो असली अंडरटेकर ने उनके मूव को रिवर्स कर दिया। इसके बाद उन्होंने दो बार टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर हिट किया और पिनफॉल जीत दर्ज की। यह मैच फैंस का मजा किरकिरा कर बैठा था।

#2 जॉन सीना की टीम WWE ने नेक्सस से SummerSlam 2010 में मुकाबला लड़ा था

youtube-cover

नेक्सस WWE का ऐसा ग्रुप था जिसके मेंबर्स ने अपने समय में कंपनी में कोहराम मचाया हुआ था। इसके मेंबर्स थे वेड बैरेट, डेविड ओटुंगा, जस्टिन गेब्रियल, हीथ स्लेटर, डेरेन यंग, स्किप शेफील्ड और माइकल टर्वर।

इन सात लोगों का मुकाबला टीम WWE के जॉन सीना, जॉन मॉरिसन, ब्रेट हार्ट, ऐज, आर ट्रुथ, क्रिस जेरिको और डेनियल ब्रायन से हुआ था। इस मैच के दौरान नेक्सस ने टीम WWE को हराने की नाकाम कोशिश की। यह मैच फैंस के अनुभव को किरकिरा इसलिए कर बैठा क्योंकि आज भी ऐसा माना जाता है कि इसमें मिली हार के चलते ही नेक्सस का डाउनफॉल शुरू हुआ था। सीना की टीम को जीत के लिए बुक करना कंपनी की बड़ी गलती थी।

#1 WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट ने सभी को निराश किया

जे उसो और रोमन रेंस के बीच SummerSlam 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। इस मैच के दौरान रोमन के साथ सोलो सिकोआ तो थे, लेकिन जे के साथ कोई नहीं था।

इस मैच के दौरान जे ने रोमन पर पूरी ताकत लगाई। उन्होंने मैच के दौरान यह साबित करने का प्रयास किया कि वह अकेले भी धमाल कर सकते हैं। एक समय जे ने रोमन को पिन के लिए नीचे कर रखा था उसी समय जिमी उसो ने उन्हें रिंग से बाहर खीच लिया था। इसके चलते उन्हें अपने ही भाई से धोखा मिला था। यह ऐसा मौका था जिसने फैंस के स्वाद को किरकिरा कर दिया था। यह एक जबरदस्त मैच साबित हो सकता था, लेकिन कंपनी की एक गलती ने फैंस को निराश कर दिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications