क्यों रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं?

Enter caption

2 महीने पहले रॉ में रोमन रेंस ने इस बात का खुलासा किया था कि वो ल्यूकीमिया बीमारी से पीड़ित है। तब से लेकर रोमन रेंस WWE में नजर नहीं आए है। और WWE को भी इन दो महीनों में रोमन रेंस की कीमत पता चल गई है। विंस मैकमैहन ने लगातार रोमन रेंस को पुश दिया। जॉन सीना के बाद रोमन रेंस फेस बन चुके थे। WWE ऑफिशियल ने भी इस बात का पूरी तरह सपोर्ट किया था। और ऐसा हो भी गया था। विंस मैकमैहन ने पूरा भरोसा रोमन रेंस पर दिखाया है।

Ad

जब शील्ड के तौर पर रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने डेब्यू किया था तो उसमें से रोमन रेंस ही थे जिनका शरीर काफी मजबूत था। सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज उस समय कुछ खास नहीं लगते थे। रोमन रेंस ज्यादा ताकतवर लगते थे।शील्ड टूटने के बाद तीनों सुपरस्टार्स अलग हो गए थे। तीनों ने शानदार काम किया और WWE के टॉप गॉय की लिस्ट में आ गए।

कुछ सालों बाद इन तीनों ने ये साबित कर दिया कि वो बड़े सुपरस्टार्स हैं। और उन्हें अब आगे की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ये तीनों सफल हो गए। रोमन रेंस ने रॉयल रंबल जीता और इसके बाद वो लगातार रैसलमेनिया मेन इवेंट के हिस्सा हो गए। लेकिन उनका सबसे शानदार रैसलमेनिया मोमेंट वो था जब सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इन किया था।और यहीं से रोमन रेंस की किस्मत खुल गई।

WWE ने इस बात का निर्णय लिया कि अब रोमन रेंस को कंपनी का फेस बनाया जाए। क्योंकि जॉन सीना हॉलीवुड में अपना करियर बना रहे है। कुछ सालों बाद ही रोमन रेंस सबसे बड़़े फेस कंपनी के बन गए। वो ग्रैंड स्लैम विजेता भी बने। रैसलमेनिया के पिछले चार इवेंट में उन्होंने मेन इवेंट में हिस्सा लिया। समरस्लैम 2018 में लैसनरक को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।सिर्फ 6 सालों के करियर में रोमन रेंस ने बहुत कुछ यहां पर हासिल कर लिया। रोमन रेंस ने ये साबित कर दिया कि WWE ने जो उनके ऊपर भरोसा जताया वो निर्णय उनका सही था। रोमन रेंस ने अपनी ताकत और मेहनत से सभी को पीछे छोड़ दिया। लैसनर, स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स के साथ मिलकर उन्होंने कई शानदार पल उन्होंने WWE यूनिवर्स को दिए।

अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गज के साथ वो रिंग शेयर कर चुके है। यहीं नहीं रोमन रेंस ने इन दोनों को हराया भी है। अंडरटेकर को रैसलमेनिया 33 के मेन इवेंट में मात दी। रोमन रेंस इस समय WWE में नहीं है।फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है। अभी उनकी रिंग में वापसी के बारे में कुछ पता नहीं है। एक बात साबित हो गई है कि जब से रोमन रेंस WWE से बाहर गए है रॉ की व्यूवरशिप का बुरा हाल हो गया है। WWE काफी नुकसान इस वजह से झेल रहा है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों को पढ़ें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications