Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय टॉप पर हैं। वो बतौर हील लगातार प्रभावित कर रहे हैं और उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। रेंस के इस शानदार सफर की शुरुआत समरस्लैम (SummerSlam) 2020 से देखने को मिली थी। ट्राइबल चीफ का सफर तगड़ा रहा है। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के हील के तौर पर अभी तक के सफर को लेकर बात करेंगे।WWE में हील के तौर पर Roman Reigns का अभी तक का सफररोमन रेंस का गोल्डबर्ग के खिलाफ WrestleMania 36 मैच कैंसिल हो गया था और वो ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने आखिर हील के तौर पर वापसी की। उन्होंने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हमला किया था और Payback 2020 में वो डॉमिनेटिंग अंदाज में यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_2 years ago on this day, at #SummerSlam 2020, Roman Reigns returned and thus began one of the greatest runs in #WWE!Get the official Roman Reigns 'Acknowledge Your Daddy' merchandise bit.ly/3pznA98#RomanReigns #WWERaw168412 years ago on this day, at #SummerSlam 2020, Roman Reigns returned and thus began one of the greatest runs in #WWE!Get the official Roman Reigns 'Acknowledge Your Daddy' merchandise ➡️ bit.ly/3pznA98#RomanReigns #WWERaw https://t.co/v04TVXb4Eiरोमन रेंस ने पॉल हेमन को अपने स्पेशल काउंसिल के तौर पर साथ जोड़ा था और इससे उन्हें फायदा हुआ। रेंस की पहली दुश्मनी जे उसो के साथ देखने को मिली और यह काफी यादगार स्टोरीलाइन थी। रेंस ने उन्हें हराकर टाइटल रन की शानदार शुरुआत की और फिर उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को Survivor Series 2020 में हरा दिया।केविन ओवेंस के खिलाफ उनकी एक रोचक दुश्मनी हुई। उनके बीच तीनों सिंगल्स मुकाबले तगड़े रहे और रेंस यहां विजयी हुए। बाद में डेनियल ब्रायन और ऐज के साथ उनकी दुश्मनी हुई और WrestleMania 37 में ट्राइबल चीफ ने दोनों दिग्गजों को हराकर यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया। कुछ हफ्तों बाद रोमन ने ब्रायन को हराकर WWE से ही बाहर कर दिया।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns defeats Daniel Bryan Daniel Bryan’s #SmackDown Career is OVER15923Roman Reigns defeats Daniel Bryan Daniel Bryan’s #SmackDown Career is OVER https://t.co/ea2tEHaxXBरेंस ने इसी बीच सिजेरो और रे मिस्टीरियो के खिलाफ भी टाइटल रिटेन किया। Money in the Bank 2021 में उन्होंने ऐज पर बड़ी जीत दर्ज की वहीं SummerSlam 2021 में रोमन ने सीना को हरा दिया। Raw में जाकर भी रेंस ने डॉमिनेट किया और ब्लडलाइन फैक्शन का दबदबा बनाया। ट्राइबल चीफ ने फिन बैलर और सैमी ज़ेन को भी चैंपियनशिप के लिए हराया।मौजूदा चैंपियन ने ब्रॉक लैसनर पर Crown Jewel 2021 में बड़ी जीत हासिल की। रेंस ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक यादगार मैच दिया। गोल्डबर्ग को उन्होंने Super ShowDown 2022 में हुए ड्रीम मैच में हरा दिया। बाद में WrestleMania 38 में वो इतिहास रचते हुए डबल चैंपियन बने और टाइटल्स को यूनिफाइड कर दिया।Aman 🇨🇦@No1Bloodline3 WWE superstars who might challenge 'double champion' Roman Reigns at Wrestlemania Backlash1943 WWE superstars who might challenge 'double champion' Roman Reigns at Wrestlemania Backlash https://t.co/18uGZReEc3रोमन ने इसके बाद से पार्ट-टाइमर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। रेंस ने रिडल को भी पराजित किया और अपने भाइयों को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनाया। SummerSlam 2022 में रोमन का ब्रॉक के खिलाफ मैच धमाकेदार था। इसके अलावा उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को UK के ऐतिहासिक इवेंट में धराशाई कर दिया।द ब्लडलाइन में उसोज़ के अलावा सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन को शामिल किया गया। Survivor Series WarGames में ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहा। हाल ही में रेंस ने सैमी ज़ेन के साथ टीम बनाकर जॉन सीना और केविन ओवेंस का सामना किया था। इसमें उन्हें हार मिली थी। देखा जाए तो रोमन रेंस का सफर हील के तौर पर अभी तक शानदार रहा है और उन्हें बतौर चैंपियन 854 दिन हुए हैं।Sherlene Witt@Sherlen56930658Celebrating 854+273 days of greatness and domination at the highest level Why do you think I wear the gold gloveRoman Reigns. Making History twitter.com/i/web/status/1…Celebrating 854+273 days of greatness and domination at the highest level 🔥Why do you think I wear the gold gloveRoman Reigns. Making History twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/CWLHyL06loWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।