रोमन रेंस को इस हफ्ते मिलेगा नया प्रतिद्वंदी, WWE ने किया बड़ा ऐलान

WWE स्मैकडाउन में रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई है। रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा इसका अभी पता नहीं है। लेकिन पिछले हफ्ते केविन ओवेंस ने इस बात के संकेत दे दिए कि वो रोमन रेंस को चुनौती देंगे। इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में अब ये बात कंफर्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया

रोमन रेंस को लेकर बड़ा ऐलान

WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के लिए कुछ बड़े ऐलान कर दिया है। मर्फी का मुकाबला फिर से एक बार कॉर्बिन के साथ होगा। पिछले हफ्ते मर्फी ने मिस्टीरियो फैमिली की मदद से कॉर्बिन पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा रोमन रेंस और केविन ओवेंस के सैगमेंट का ऐलान भी हो चुका है। जे उसो के ऊपर पिछले हफ्ते केविन ओवेंस ने हमला किया था। रोमन रेंस अब बदला लेने के लिए तैयार होंगे।

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में केविन ओवेंस और जे उसो के बीच मैच हुआ था। इस मैच को बैकस्टेज से रोमन रेंस भी देख रहे थे। मैच के अंत में जे उसो ने केविन ओवेंस पर चेयर से अटैक किया लेकिन वो नाकाम रहे। केविन ओवेंस ने इसके बाद बुरी तरह जे उसो को चेयर से पीट दिया। केविन ओवेंस ने इसके बाद रोमन रेंस को भी चुनौती दे दी थी। अब इस हफ्ते इन दोनों का सैगमेंट होगा।

रोमन रेंस और केविन ओवेंस के सैगमेंट में कुछ ना कुछ धमाका होगा। यहां से टीएलसी में एक बड़े मैच ऐलान भी हो सकता है। केविन ओवेंस इस हफ्ते पूरी तरह अगले पीपीवी के लिए रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। शायद इस वजह से ही इस सैगमेंट का ऐलान किया गया है। पिछले हफ्ते केिन ओवेंस के एक्शन से रोमन रेंस खुश नहीं थे और ट्विटर पर उन्होंने गुस्सा भी निकाला था। इसका जवाब वैसे केविन ओेवेंस ने भी दिया था।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते अब रोमन रेंस को नया प्रतिद्वंदी मिलने वाला है। केविन ओवेंस उनके अगले प्रतिद्वंदी होंगे इस बात पर ठप्पा स्मैकडाउन के एपिसोड में लग जाएगा। यहां से फिर टीएलसी में इन दोनों का मैच फैंस देख सकते हैं। हालांकि डेनियल ब्रायन और जे उसो के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। ये दोनों भी इस सैगमेंट में दखल दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ