WWE द्वारा रोमन रेंस के लिए बनाए गए प्लान का हुआ खुलासा

रेसलमेनिया 36 से ठीक पहले रोमन रेंस ने अपना नाम वापस ले लिया था। करीब पांच महीने बाद रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी कर सभी को चौंका दिया था। समरस्लैम में रोमन रेंस ने आकर ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हमला किया। इसके एक हफ्ते बाद रोमन रेंस ने पेबैक में यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली थी। इस बीच सबसे बड़ी बात ये रही कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए है। यानि की अब रोमन रेंस के एडवोकेट पॉल हेमन हैं। रोमन रेंस ने हील र्टन अब ले लिया है। उनका कैरेक्टर अब पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है। रोमन रेंस के नए वर्जन को देखकर सभी फैंस काफी खुश है।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

रोमन रेंस के लेकर बड़ा प्लान

रोमन रेंस की वापसी और हील टर्न से पूरा WWE यूनिवर्स खुश है। लेकिन फैंस अभी भी उनके लॉन्ग टर्म प्लान को जानना चाहते हैं। और ये भी जानना चाहते हैं कि रोमन ने हील टर्न लेने का निर्णय क्यों लिया था। शायद अब इसका जवाब मिल गया है। WrestlingNews.co की रिपोर्ट में इस बात को लेकर बात की गई है। यहां इसका कारण ये बताया गया कि हील के तौर पर रोमन रेंस के लोग चीयर करें और इसके बाद खुद ही वो बेबीफेस बन जाएंगे। अब ये भी बात देखने वाली है कि हील टर्न वर्जन को किस तरह रोमन रेंस निभाते हैं। अभी तो शुरूआत है लेकिन आगे बहुत कुछ रोमन रेंस के जिंदगी में होने वाला है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रोमन रेंस अभी लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे। फैंस आकर रोमन रेंस को चीयर करेंगे और इसके बाद रोमन रेंस बेबीफेस खुद बन जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे।

youtube-cover

क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ होगा। पेबैक में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के बाद पहली बार अब रोमन रेंस इसे डिफेंड करेंगे। फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि या तो इस मैच में रोमन रेंस बुरी तरह जे उसो को हरा देंगे या फिर दोनों के बीच दोस्ती हो जाएगी। यानि आने वाले समय में जे उसो और रोमन रेंस टीम बनाकर काम कर सकते हैं। हालांकि ये सब इसलिए हो रहा क्योंकि आगे जाकर रोमन रेंस और ब्रे वायट का मुकाबला होगा। हाल ही में फायर फ्लाई फनहाउस में एक नए मेंबर की एंट्री हुई है। जो पॉल हेमन को दर्शा रहा है।फ्यूचर में अब रोमन रेंस और ब्रे वायट के मैच को अभी से बिल्ड किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

Quick Links