"फैंस रोमन रेंस को चैंपियन बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं"

WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने हाल ही में गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच रेसलमेनिया 36 में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को लेकर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें: 4 बड़े कारणों से जॉन सीना को WrestleMania 36 में द फीन्ड के खिलाफ जीत मिलनी चाहिए

मार्क हेनरी ने कहा,

फैंस रोमन रेंस को दोबारा सफल होते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए रोमन रेंस को इस चैंपियनशिप में डाला गया है, मैं भी इस मैच का इंतजार कर रहा हूं। लोग रोमन रेंस के ऊपर भरोसा करते हैं। लोग उनके पीछे खड़े हुए हैं। लोग रोमन रेंस को देखना चाहते हैं। क्या फैंस रोमन रेंस को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं? इस बारे में पक्का नहीं हूं। इस बारे में पता करना पड़ेगा कि आखिर ऐसा क्यों। लेकिन क्या गोल्डबर्ग को हटाकर रोमन रेंस को फैंस चैंपियन बनता हुआ देखना चाहते हैं। इसका जवाब हां हैं।

साल 2017 में ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। ये काम रेसलिंग फैंस के लिए उन्होंने बहुत अच्छा किया था। पिछले साल अंडरटेकर के साथ सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग का मुकाबला हुआ था। इस साल फीन्ड के साथ उनका मुकाबला हुआ। गोल्डबर्ग ने फीन्ड को हराकर दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद स्मैकडाउन में रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को चैलेंज किया। बाद में कंपनी ने इन दोनों का मैच रेसलमेनिया के लिए फिक्स कर दिया। कई फैंस हालांकि इस मैच से नाराज है। और कई फैंस को लगता है कि ये काम कंपनी ने अच्छा किया है। उम्मीदें ये जताई जा रही है कि रेसलमेनिय में रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। इसके बाद रोमन रेंस के साथ फैंस किस तरह का व्यव्हार करते हैं ये देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links