"हम आपको Acknowledge..."- WWE रिंग से दूर चल रहे Roman Reigns ने दिखाया बड़ा दिल, फैन को दिया उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा

Ujjaval
रोमन रेंस की WWE फैन के साथ खास फोटो आई सामने (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की WWE फैन के साथ खास फोटो आई सामने (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Meets Little WWE Fan: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो पिछले कुछ सालों से भले ही टॉप हील के तौर पर काम करते हुए नज़र आए हैं लेकिन असल जीवन में वो काफी अलग हैं। वो हमेशा सभी से अच्छा बर्ताव करते हैं और फैंस के साथ भी समय बिताते हैं। रोमन रेंस की अब एक नन्हे फैन के साथ फोटो सामने आई है, जहां ट्राइबल चीफ ने अपना बड़ा दिल दिखाया।

Ad

एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में रोमन रेंस के साथ अपने बेटे की खास तस्वीर पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने रोमन को धन्यवाद किया क्योंकि दिग्गज ने अपने दिन का थोड़ा समय उनके लिए निकाला। यह उस नन्हे फैन के लिए बड़ा तोहफा रहा। उन्होंने रोमन को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज भी किया। उन्होंने पोस्ट में रेंस को दिल छू लेने वाला मैसेज देते हुए लिखा,

"रोमन रेंस, आपको धन्यवाद क्योंकि आपने अपने दिन के दो मिनट निकालकर मेरे और मेरे बेटे के लिए जीवनभर का सबसे यादगार पल तैयार कर दिया। हम आपको एक्नॉलेज करते हैं और सही मायने में आपकी तारीफ करते हैं।"

आप नीचे यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WrestleMania XL के बाद से ही रोमन रेंस ब्रेक पर हैं और अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। इसी बीच रेंस की वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आई थी। इसके अलावा वो कुछ फैंस से मिलने भी गए थे। अब रोमन ने एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराई है। रेंस इसी बीच काफी अच्छे मूड में दिखे हैं और लग रहा है कि वो WWE में अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक महसूस कर रहे हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को अपने भाई सोलो सिकोआ ने धमकाया

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब जिमी उसो और पॉल हेमन दोनों ही इस फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं। सोलो ने टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को अपने ग्रुप में जगह दी है। इसी बीच वो खुद को अब ट्राइबल चीफ मान रहे हैं।

SmackDown के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ ने एक वीडियो पैकेज द्वारा रोमन रेंस और कोडी रोड्स को धमकाया। उन्होंने बताया कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनेंगे और अगर रोमन चाहे, तो वापस आकर उनसे टाइटल लेने की कोशिश कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications