WWE से ब्रेक के बीच Roman Reigns की सामने आई शानदार तस्वीर, क्या जल्द ही रिंग में वापसी के मिले संकेत?

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस की नई फोटो आई सामने
WWE दिग्गज रोमन रेंस की नई फोटो आई सामने

Roman Reigns New Picture WWE Absence: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर हैं। उनके जाने के बाद ब्लडलाइन पूरी तरह से बदल गया है। रेंस ने WWE से दूर होने के बाद अभी तक सोशल मीडिया पर किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। हर कोई उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन की खास तस्वीर सामने आई है।

Ad

सोशल मीडिया पर रोमन रेंस से जुड़ी एक फोटो सामने आ रही है। रोमन की यह तस्वीर किसी जिम की है और वो यहां एक व्यक्ति के साथ फोटो क्लिक कराते हुए नज़र आ रहे हैं। रोमन काफी बेहतरीन शेप में लग रहे हैं। ट्राइबल चीफ ने एक्शन से दूर होने के बावजूद अपने फिजिक को बेहतर करने पर ध्यान दिया है। वो साफ तौर पर पहले से और अच्छे शेप में वापसी कर सकते हैं। रेंस का जिम में ट्रेनिंग करना इस बात के भी संकेत दे रहा है कि उनका रिटर्न जल्द ही देखने को मिल सकता है।

आप नीचे रोमन रेंस की नई तस्वीर देख सकते हैं:

Ad

WWE में रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद द ब्लडलाइन में हुए कई बड़े बदलाव

पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद से पॉल हेमन का उनसे कोई भी कांटेक्ट नहीं हैं। WrestleMania XL के बाद WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने बहुत बड़ा फैसला लिया। उन्होंने टामा टोंगा को ब्लडलाइन में शामिल करते हुए जिमी उसो को फैक्शन से बाहर कर दिया। उसो इस समय चोट के कारण एक्शन से दूर हैं।

सोलो सिकोआ ने Backlash France 2024 द्वारा टांगा लोआ का भी डेब्यू कराया। दोनों पूर्व NJPW स्टार्स अब ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। सोलो ने पॉल को बताया कि रोमन रेंस से उनकी लगातार बात हो रही है और उनकी गैरमौजूदगी में सिकोआ ग्रुप के इंचार्ज हैं। सोलो ने हालिया एपिसोड के दौरान रोमन की गैरमौजूदगी में खुद को हेड ऑफ द टेबल घोषित किया। देखना होगा कि WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस का इन सभी चीज़ों पर क्या रिएक्शन रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications