WWE में Roman Reigns के अगले विरोधी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, 14 बार का वर्ल्ड चैंपियन होगा अगला चैलेंजर? 

WWE रोमन रेंस के अगले विरोधी संभावित रूप से चुन चुका है
WWE रोमन रेंस के अगले विरोधी संभावित रूप से चुन चुका है

WWE में हर कोई रोमन रेंस (Roman Reigns) के अगले विरोधी के बारे में जानने के लिए उत्साहित है। अब एक बड़ी खबर सामने आई है और रेंस के संभावित विरोधी के बारे में जानकारी मिली है। खबरों के अनुसार रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) या रिडल (Riddle) को रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच मिल सकता है।

WWE ने रोमन रेंस के लिए चुना नया विरोधी

रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को ऐतिहासिक मुकाबले में पराजित किया था। इस मैच में जीत के साथ उन्होंने WWE और यूनिवर्सल टाइटल को यूनिफाइड कर दिया था। इसके बाद से उन्होंने टेलीविजन या किसी इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। उन्होंने WrestleMania Backlash में एक 6 मैन टैग टीम मैच लड़ा था।

इस मैच में उन्होंने द उसोज़ के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन और रिडल के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में ब्लडलाइन की जीत हुई थी। लग रहा था कि द उसोज़ और RK-Bro की दुश्मनी जारी रहेगी वहीं ट्राइबल चीफ और स्कॉटिश सुपरस्टार के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी।

SmackDown के अंतिम एपिसोड में मैकइंटायर दिखाई नहीं दिए। इस एपिसोड में ब्लडलाइन और RK-Bro का कंफ्रंटेशन भी देखने को मिला था। इस दौरान रिडल ने रेंस पर हमला किया था। अब ट्राइबल चीफ के अगले विरोधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

ब्रैड शेपर्ड के अनुसार WWE ने रोमन रेंस को Money In The Bank और SummerSlam में मेन इवेंट करने का निर्णय लिया। इन दोनों ही इवेंट्स का आयोजन जुलाई 2022 में होगा। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके विरोधियों के रूप में रैंडी ऑर्टन और रिडल को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों ही एक-एक इवेंट में रोमन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड टाइटल के लिए मैच लड़ सकते हैं।

रोमन रेंस इस साल Hell in a Cell 2022 इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें पहले शो के लिए एडवर्टाइज किया गया था लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। देखकर लग रहा है कि उनकी RK-Bro के साथ SummerSlam 2022 तक दुश्मनी जारी रहेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।