Roman Reigns के फैंस के लिए आई बहुत ही बुरी खबर, WWE के बड़े इवेंट को करेंगे मिस?

Ujjaval
WWE के बड़े शो में रोमन रेंस शायद नज़र नहीं आएंगे
WWE के बड़े शो में रोमन रेंस शायद नज़र नहीं आएंगे

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए 2022 अच्छा रहा है और फैंस उनके भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रेंस अगले साल कंपनी के लिए बहुत अहम किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, अभी देखकर लग रहा है कि वो WWE के एक बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट को पूरी तरह से मिस कर सकते हैं।

Ad

WWE के बड़े इवेंट को रोमन रेंस मिस कर सकते हैं

रोमन रेंस को Elimination Chamber 2023 के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनका शो के पोस्टर का हिस्सा नहीं होना खराब चीज़ है। WWE ने हाल ही में 2023 के Elimination Chamber इवेंट के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्टर रिलीज किया।

इस पोस्टर में कई बड़े सुपरस्टार्स नज़र आ रहे हैं लेकिन रोमन रेंस की कमी खल रही है। आपको बता दें कि Elimination Chamber का आयोजन 18 फरवरी 2023 को कनाडा के मोंट्रियल, क्यूबैक में होने वाला है। इस इवेंट के पोस्टर में सैथ रॉलिंस, लिव मॉर्गन, बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस, बियांका ब्लेयर और सैमी ज़ेन नज़र आ रहे हैं।

यह रहा वो पोस्टर:

Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। वो जिस भी इवेंट के लिए उपलब्ध रहते हैं, उसके पोस्टर में जरूर नज़र आए थे। ट्राइबल चीफ को अमूमन बड़े इवेंट्स में बुक किया जाता है और यह कंपनी के लिए अहम इवेंट है।

काफी समय बाद कनाडा में इवेंट देखने को मिलेगा और इसमें अगर रोमन रेंस नहीं रहेंगे, तो यह निराशाजनक चीज़ रहेगी। रोमन रेंस ने यूनाइटेड किंगडम के Clash at the Castle और सऊदी अरब के Crown Jewel इवेंट में मैच लड़ा है। वो यूनाइटेड स्टेट्स से बाहर जाकर बड़े शोज़ में लड़ रहे हैं। ऐसे में चांस रहेंगे कि बाद में उनका नाम इस इवेंट के लिए तय हो जाए। रोमन रेंस का नाम अभी शायद WWE ने कंफर्म नहीं किया है लेकिन आने वाले समय में फैंस को खुशखबरी मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications