Roman Reigns ने Brock Lesnar के रिकॉर्ड को तोड़कर WWE में रचा नया इतिहास, यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 504 दिन बाद भी बादशाहत जारी

WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया
WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को पीछे छोड़कर वो सबसे ज्यादा दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले दिग्गज बन गए है। रोमन रेंस ने ये बहुत बड़ा इतिहास अपने करियर में रच दिया है। शायद इस बारे में रोमन रेंस ने खुद नहीं सोचा होगा। WWE ने भी रोमन रेंस के ऊपर भरोसा जताया और उन्होंने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Ad

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के रिकॉर्ड को तोड़ा

साल 2016 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप का अनावरण किया गया था। WrestleMania 33 में ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद वो 503 दिन तक चैंपियन रहे थे। लैसनर के इस रिकॉर्ड को देखकर लगा कि आगे कोई नहीं तोड़ पाएगा लेकिन रोमन रेंस ने ये कर दिखाया। SummerSlam 2018 में रोमन रेंस ने ही ब्रॉक लैसनर की बादशाहत खत्म की थी।

रोमन रेंस ने लैसनर के इस रिकॉर्ड को क्रॉस कर दिया और अब ऑफिशियल तौर पर यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में उन्हें 504 दिन हो गए। Payback 2020 में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अगर संयुक्त तौर पर देखें तो फिर रोमन रेंस दूसरे नंबर पर कायम है। रोमन रेंस का दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन चला है और अभी तक 560 दिन उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। ब्रॉक लैसनर तीन बार यूनिवर्सल चैंपियन रहे और वो 686 दिन तक चैंपियन रहे थे।

रोमन रेंस का ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन और भी लंबा चलेगा। वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। Royal Rumble 2022 में कुछ दिन बाद रोमन रेंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के साथ होगा। उम्मीद के मुताबिक रोमन रेंस यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस Wrestlemania 38 तक चैंपियन बने रहेंगे। इस लिहाज से आप सोच सकते हैं कि रोमन रेंस कई अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। खैर रोमन रेंस ने बहुत बड़ी उपलब्धि WWE में हासिल कर ली है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications