रोमन रेंस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो किन 2 सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला करना चाहते हैं

Enter caption

हाल ही में जूम कॉल पर रोमन रेंस ने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए। रोमन रेंस ने यहां पर WWE के बारे में बयान दिया और साथ ही साथ कंपनी में किन सुपरस्टार्स का सामना करना चाहते हैं ये भी बताया। रोमन रेंस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कीथ और एडम को लेकर साथ वो WWE में फाइट करना चाहते हैंं।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

रोमन रेंस का बड़ा बयान

रोमन रेंस ने यहां पर कुछ WWE दिग्गजों के बारे में भी अपनी राय रखी। हाल ही में NXT से रॉ मेन रोस्टर में कीथ ली की एंट्री हुई है। आते ही उन्हें बड़े मैच मिले हैं। रोमन रेंस ने कहा कि वो कीथ ली का सामना करना चाहते हैं। इसके अलावा रोमन रेंस ने एडम कोल का नाम भी लिया। रोमन रेंस ने कहा,

मैं एडम कोल और कीथ जैसे टैलेंट के साथ रिंग में फाइट करना चाहता हूं। इन मैचों में फैेंस का रिएक्शन भी काफी अच्छा मिलेगा। रोडी पाइपर एक बहुत बड़े एथलीट थे। लोग भी उनकी काफी तारीफ करते हैं। एक परफॉर्मर के रूप में उन्हें देखने में मुझे काफी मजा आता था। जब मैं उनसे मिला और बात की तो पता चला कि वो बहुत ही अच्छे इंसान है। उनकी कई चीजों को लेकर मैं प्रेरित हूं। उनका जैसा कोई दूसरा नहीं है। इसके अलााव ब्रेट हार्ट भी एक ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। उनकी रेसलिंग का भी मैंने बहुत मजा लिया है। वो दिग्गज हैं।

रोमन रेंस का मुकाबला क्लैश ऑफ चैंपियंस में जे उसो के साथ होगा। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। वैसे रोमन रेंस ने कीथ ली और एडम कोल का नाम लिया है। फिलहाल तो इनके सात फाइट होना काफी मुश्किल हैं। क्योंकि कीथ ली इस समय रॉ सुपरस्टार हैं और एडम कोल NXT में है। लेकिन आने वाले समय में कीथ ली के साथ रोमन रेंस की फाइट जरूर हो सकती हैं।

वैसे रोमन रेंस और कीथ ली की फाइट हर कोई फैंस देखना चाहता है। कीथ ली ने रोमन रेंस को सर्वाइवर सीरीज में अच्छा चैलेंज दिया था। इस वजह से इनके बीच मुकाबला तो बनता है। एडम कोल के साथ भी रोमन रेंस का मैच फैंस देखना पसंद करेंगे।

youtube-cover

ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 25 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Quick Links