WWE से ब्रेक लेने पर Roman Reigns को हुआ नुकसान, स्टैट्स द्वारा ट्राइबल चीफ की गिरती हुई लोकप्रियता का हो गया खुलासा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए बुरी खबर
WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए बुरी खबर

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पिछले तीन सालों में जबरदस्त डॉमिनेशन दिखाया है। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। अब रोमन रेंस WWE के सबसे लोकप्रिय स्टार्स की लिस्ट में टॉप 5 में नहीं हैं। इस चीज़ पर मर्चेंडाइज सेल्स के स्टैट्स मुहर लगाते हैं।

Wrestlenomics की रिपोर्ट के अनुसार एलए नाइट अभी भी मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में पहले स्थान पर हैं। इसी के साथ वो लगातार तीसरे महीने यह पायदान हासिल करने में सफल रहे हैं। आपको बता दें कि दूसरे नंबर पर जॉन सीना मौजूद हैं। सितंबर 2023 में मर्चेंडाइज की बिक्री के मामले में कोडी रोड्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। WWE Hall of Famer स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं और रिया रिप्ली ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

टॉप 5 में रोमन रेंस का नाम मौजूद नहीं है और यह सही मायने में चौंकाने वाली चीज़ है। साफ तौर पर ब्रेक के कारण ट्राइबल चीफ की लोकप्रियता पर बुरा असर पड़ा है और उन्हें नुकसान भी पहुंचा है। रोमन रेंस अमूमन मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में शीर्ष 5 नामों में मौजूद रहते थे लेकिन फैंस ने अब साफ तौर पर उन्हें लेकर रुचि कम कर दी है। इसी वजह से उनका नाम लिस्ट में नहीं है।

आप नीचे WrestleOps के ट्वीट में पूरी जानकारी और लिस्ट देख सकते हैं:

WWE दिग्गज Roman Reigns का आखिरी मैच SummerSlam 2023 में आया था

रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं और वो इसी कारण कई हफ्तों से नज़र नहीं आए हैं। आपको बता दें कि रोमन रेंस ने अपना आखिरी मुकाबला SummerSlam 2023 में लड़ा था। रोमन का सामना अपने भाई जे उसो से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद के लिए हुआ था।

youtube-cover

दोनों ही रेसलर्स किसी साधारण मैच में नहीं, बल्कि ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबले में नज़र आए थे। जे उसो ने रेंस को कड़ी टक्कर दी। वो हेड ऑफ द टेबल के ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म करने के करीब आ गए थे लेकिन जिमी उसो ने उन्हें धोखा दिया। उनके दखल का फायदा रेंस ने उठाया और जे को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद से रोमन रेंस ने कोई मैच नहीं लड़ा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now