WWE WrestleMania 41 के लिए Roman Reigns के संभावित प्रतिद्वंदी के नाम का हुआ खुलासा, 3 दिग्गजों के बीच मैच से मच सकता है बवाल 

जानिए WWE WrestleMania 41 के लिए रोमन रेंस का क्या प्लान है? (Photo: WWE.com)
जानिए WWE WrestleMania 41 के लिए रोमन रेंस का क्या प्लान है? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Potential WrestleMania 41 Opponent: WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स से हारने के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो बहुत जल्द वापसी कर लेंगे। खैर अब उनके WrestleMania 41 के प्लान को लेकर भी अपडेट सामने आ रहा है।

WrestleMania में रोमन रेंस का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। पिछले चार साल भी उनके लिए अच्छे रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन बने रहे। अंत में बड़ी मुश्किल से कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की।

रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में भी काफी उथल-पुथल हो रही है। सोलो सिकोआ इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। सिकोआ ने कहा है कि रेंस अब कभी वापसी नहीं करने वाले हैं। इसके बाद पॉल हेमन सहित फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं। उधर जैकब फाटू ने भी ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में ब्लडलाइन को ज्वाइन कर लिया है।

Xero News की लेटेस्ट रिपोर्ट में अगले साल WrestleMania में रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर बड़ी बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार रेंस, कोडी रोड्स और द रॉक बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का प्लान किया जा रहा है। बैकस्टेज इस चीज को लेकर बहुत अफवाहें भी चल रही हैं। इस मैच से फिर WrestleMania 42 में कजिन vs कजिन मैच का रास्ता भी खुल सकता है।

क्या WWE SummerSlam 2024 से पहले रोमन रेंस की वापसी हो जाएगी?

रोमन रेंस की वापसी का अब सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। SummerSlam से पहले उनकी वापसी हो जाएगी तो फिर फैंस को मजा आएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अगले कुछ हफ्तों में WWE रिंग में एंट्री कर सकते हैं। अभी के हिसाब से लग रहा है कि रेंस आने के बाद सबसे पहले सोलो सिकोआ से ही टकराएंगे। इसके बाद SummerSlam में दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन को ज्वाइन कर जैकब फाटू ने भी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में तबाही मचाई। उन्होंने रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और कोडी रोड्स को निशाना बनाया। कोडी की तो उन्होंने दो पसलियां भी तोड़ दीं। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते ब्लडलाइन का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications