Roman Reigns को WWE में साथी की वफादरी पर हुआ शक, दिग्गज का कॉल नहीं उठाने का बताया कारण

WWE, Roman Reigns, Paul Heyman,
क्या रोमन रेंस को WWE में पॉल हेमन से धोखा मिलने का आभास हो चुका है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Questioned Paul Heyman Loyalty: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE से लंबे वक्त तक ब्रेक पर थे। इस दौरान उन्होंने पॉल हेमन (Paul Heyman) का कॉल नहीं उठाया था। रोमन से हालिया इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया। उन्होंने अब इसका कारण बताया है। साथ ही, अपने साथी की वफादरी पर शक जताया है। रेंस WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रेक पर चले गए थे। उनके ब्रेक पर जाने के बाद ब्लडलाइन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला। बता दें, सोलो सिकोआ ने असली ट्राइबल चीफ की ग़ैरमौजूदगी में जिमी उसो और पॉल हेमन को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया था।

Ad

इसके बाद इस फैक्शन में टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को शामिल किया गया था। रोमन रेंस ने हाल ही में Sports Illustrated को इंटरव्यू दिया। इस दौरान रोमन ने कई अलग विषयों पर बात की। साथ ही, रोमन ने इस चीज़ का भी जवाब दिया कि उन्होंने ब्रेक पर रहते हुए पॉल हेमन का कॉल क्यों नहीं उठाया था। उन्होंने हेमन की वफादरी पर शक भी जताया। रेंस ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा,

"अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मुझे पॉल की हरकतें संदिग्ध लग रही है। मैंने लोगों को कहते हुए देखा कि मैंने हेमन का कॉल नहीं उठाया। हालांकि, जब मैं ब्रेक पर होता हूं तो इस चीज का सवाल नहीं उठता कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं ब्रेक के दौरान अपने परिवार के पास समय बिताने, पिता होने का फर्ज निभाने और फिर से फोकस करने जाता हूं। इस प्रकार मुझे वापस आकर शो को डॉमिनेट और रन करने के साथ-साथ टॉप लेवल पर अपने परिवार का प्रतिनिधित्व करने का भी मोटिवेशन मिलता है।"
Ad

WWE SmackDown में पॉल हेमन को वापसी करते हुए देखकर रोमन रेंस हैरान रह गए थे

रोमन रेंस ने हाल ही में पॉल हेमन से मदद लेने के लिए उन्हें कॉल लगाया था लेकिन नंबर सर्विस के बाहर बता रहा था। कईयों को लगा था कि हेमन WWE में रोमन को धोखा देने वाले हैं। हालांकि, पॉल ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में वापसी कर ली। उन्हें वापसी करते हुए देखकर रेंस भी शॉक रख गए थे। पॉल हेमन अकेले वापस नहीं आए थे बल्कि वो अपने साथ सीएम पंक को रोमन रेंस की WarGames टीम के 5वें के रूप में लेकर आए थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications