SmackDown में द रॉक की वापसी की खबर के बाद रोमन रेंस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

रोमन रेंस और द रॉक Enter caption
रोमन रेंस और द रॉक

कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आई थी कि डब्लू डब्लू ई (WWE) इस हफ्ते होने वाली स्मैकडाउन के लिए द रॉक को वापस लाना चाहती है। रेसलिंग ऑब्जर्वर के अनुसार द रॉक की वापसी की सम्भावना ज्यादा है। पूर्व WWE चैंपियन हमेशा से ही स्मैकडाउन का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं और इस वजह से वह अगली स्मैकडाउन में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद द रॉक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी थी और अब तो WWE ने भी इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

Ad

यह भी पढ़े: WWE के पूर्व रेसलर और नकली रेज़र रमोन की मौत हुई

द रॉक को WWE में आखिरी बार रेसलमेनिया 32 में देखा गया। इसके बाद उन्होंने 2017 में भी एक रॉ में वापसी की थी लेकिन इसे टीवी पर नहीं दिखाया गया था। उनके द्वारा ट्विटर पर दी गई खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और ये कहा जा सकता है कि स्मैकडाउन का अगला एपिसोड धमाकेदार होगा।

Ad

हाल ही में रोमन रेंस ने भी रॉक की वापसी को लेकर कुछ कहा है और उनके ट्वीट को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वो भी अपने भाई को रिंग में देखकर खुश होंगे। एक समय पर तो ये भी अफ़वाह आई थी कि रॉक और रेंस के बीच एक मुकाबला हो सकता है लेकिन अबतक ऐसा नहीं हुआ है।

स्मैकडाउन में हमें इन दोनों रेसलर्स के बीच एक सैगमेंट दिख सकता है। रॉक ने रोवन का सामना रेसलमेनिया में किया था और एक बार फिर इन दोनों का आमना सामना हो सकता है जिसका अंत शानदार ही होगा। अब देखना होगा कि WWE ने द रॉक की वापसी के लिए क्या प्लान किया है और क्या हमें रेंस और उनके बीच एक सैगमेंट दिखेगा या फिर नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications