Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कुछ ही घंटे बाद ये बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट लंदन से फैंस को देखने को मिलेगा। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला द उसोज़ (The Usos) के साथ होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खैर मुकाबले से पहले रोमन रेंस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।WWE Night of Champions से द ब्लडलाइन की असली कहानी की शुरूआत हुई थी। इस शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ था। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में जिमी उसो ने रोमन रेंस को धोखा देकर दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सिकोआ को हार भी करना पड़ा था। इसके बाद हफ्ते दर हफ्ते कहानी आगे बढ़ी।Smackdown में कुछ हफ्ते पहले जे उसो ने अपने भाई जिमी उसो का साथ देते हुए रेंस को सुपरकिक मार दी थी। Money in the Bank 2023 के लिए कंपनी ने बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान इसके बाद कर दिया था। अब इस मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा।ट्विटर पर रेंस ने एक साहसिक संदेश भेजा। उन्होंने द उसोज़ को हराकर अपनी जीत का दावा किया।Roman Reigns@WWERomanReignsSmash em, Spike em, Stack em & Win. #MITB #TribalChief @WWEUsos103691372Smash em, Spike em, Stack em & Win. #MITB #TribalChief @WWEUsos https://t.co/tvpvhpSbYyक्या WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा?WWE Money in the Bank में होने वाले मैच में फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। द उसोज़ ने अभी तक सोलो सिकोआ की हालत भी खराब की है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड मे रोमन रेंस के ऊपर भी अटैक किया। इस स्टोरीलाइन में आगे और कुछ भी देखने को मिलेगा। यहां से आगे की स्टोरीलाइन भी तय की जा सकती है। कहा जा रहा है कि रेंस के ऊपर सोलो सिकोआ टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इस स्टोरी में और भी मजा आएगा। कंपनी ने भी कुछ खास प्लान जरूर किया होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।