WWE में अपने दुश्मन को दो बार धराशाई करने के बाद Roman Reigns ने सिर्फ 4 शब्दों में दिया बहुत बड़ा बयान 

WWE दिग्गज पर जीत के बाद रोमन रेंस की आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज पर जीत के बाद रोमन रेंस की आई प्रतिक्रिया

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में लगातार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) पर लाइव इवेंट्स में जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन लाइव इवेंट्स में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ रहे हैं और उन्होंने लगातार दो मैचों में स्कॉटिश सुपरस्टार को पराजित किया है।

रोमन रेंस ने कुछ समय पहले ही यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 600 दिन पूरे किए हैं और WrestleMania 38 उन्होंने WWE टाइटल पर भी कब्जा किया था। अभी उनके पास दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं। वो इन टाइटल्स को यूनिफाइड कर चुके हैं। WrestleMania 38 के बाद रोमन ने टीवी पर कोई मैच नहीं लड़ा है। हालांकि, वो लाइव इवेंट्स में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दिग्गज को हराने के बाद दी प्रतिक्रिया

WWE इस समय यूरोप के टूर पर है और यहां कई बड़े शहरों में लाइव इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। इन इवेंट्स में शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। रोमन रेंस भी इन शोज़ में नजर आ रहे हैं। WWE के लंदन में हुए लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को पराजित करते हुए अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

बाद में WWE के पेरिस में हुए लाइव इवेंट में रेंस का सामना फिर मैकइंटायर के खिलाफ देखने को मिला। इस बार भी ट्राइबल चीफ का पलड़ा भारी रहा और उन्हें एक बड़ी जीत मिली। रोमन रेंस ने बाद में ट्विटर पर इस चीज़ को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए टूर की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वो वर्ल्ड ट्रेवल करने वाले अनडिस्प्यूटेड चैंपियन हैं। साथ ही उन्होंने खुद को हैशटैग के जरिए 'द लास्ट नीडल मूवर' भी बताया।

रोमन रेंस WWE में खुद को कई अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। फैंस उन्हें 'ट्राइबल चीफ' और 'हेड ऑफ द टेबल' के नाम से जानते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने खुद को 'नीडल मूवर' भी बुलाना शुरू किया था। इसी वजह से उन्होंने ट्वीट में 'द लास्ट नीडल मूवर' शब्द का इस्तेमाल किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications