WWE में ढ़ेरों ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जो गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर फैंस के आकर्षण का केंद्र बने हैं। इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार शामिल हैं। COVID-19 महामारी के समय में भी काफी ऐसे सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने अपनी फ़िजिक में बदलाव लाया है। हाल ही में WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा की, जिसमें वो शोल्डर वर्कआउर करते नजर आ रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि वो अपनी मसल्स को बिल्ड करने पर कितना ध्यान दे रहे हैं। रोमन रेंस के बाइसेप्स इसमें काफी तगड़े लग रहे थे। इस बार अब पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने इंस्टाग्राम पर रोमन रेंस को मैसेज भेजा है। View this post on Instagram Shoulders week 1 #Y3T. Seated Side Laterals, Rep range 12-16. Definitely getting stronger and building muscle but not quite where I want to be. The grind continues as I follow this fitness Journey/Lifestyle. Hope this finds everyone well and in good health. Shout out to Coach @neil_yoda_hill1 , wishing u a speedy recovery my friend! Stay safe and God bless! 🤙🏽. A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns) on Jul 18, 2020 at 3:14pm PDTWWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने कही बड़ी बातरूसेव की पोस्ट के बाद WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी को उठाया और शानदार मैसेज लिखा। रोमन रेंस ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री हमेशा से रूसेव के साथ शानदार रही है। साथ ही रोमन रेंस ने ये भी कहा कि वो रूसेव को बहुत मिस करते हैं। Enter captionरोमन रेंस और रूसेव ने WWE यूनिवर्स को काफी यादगार मैच दिए। रूसेव को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि WWE ने कभी उन्हें ज्यादा पुश नहीं दिया। इस वजह से वो पीछे रह गए। कोरोना वायरस के कारण WWE ने कई सुपरस्टार्स को कुछ महीने पहले रिलीज कर दिया था। इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी शामिल था। फैंस रूसेव के नाम को देखकर काफी चौंक गए थे। हालांकि कहा ये जा रहा है कि जल्द ही रूसेव को वापस भी लाया जा सकता है। रोमन रेंस भी इस समय घर में आराम कर रहे हैं। लेकिन वो पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। काफी वर्कआउट वो कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल रूसेव का भी है।यह भी पढ़ें: WWE Extreme Rules में हुए 3 चैंपियनशिप मैचों का विवादित अंत