पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट को WWE ने अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर किया। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने इस पोस्ट को रीट्वीट कर बड़ा बयान दिया। इस सैगमेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की बेइज्जती की थी। रोमन रेंस ने लैसनर को नंबर वन लूजर कहा था।WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने किया ट्वीटरोमन रेंस ने ट्वीट पर ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने ये संकेत दे दिए कि वो अपने ऑरिजिनल स्टेटमेंट से पीछे नहीं हटेंगे। रोमन रेंस ने अपने ट्वीट में "no lies" लिखा। इसका मतलब साफ है कि वो अभी भी लैसनर को लूजर मानते हैं।Roman Reigns@WWERomanReignsNo lies told! Speaking facts about everyone, every week on MY show. #Smackdown twitter.com/wwe/status/146…WWE@WWE😳Head of the Table: @WWERomanReigns No. 1 Loser:@BrockLesnar #SmackDown @HeymanHustle1:36 AM · Dec 3, 20214530690😳Head of the Table: @WWERomanReigns No. 1 Loser:@BrockLesnar #SmackDown @HeymanHustle https://t.co/alw19v9afXNo lies told! Speaking facts about everyone, every week on MY show. #Smackdown twitter.com/wwe/status/146…पिछले हफ्ते रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी के लिए मेन इवेंट में बैटल रॉयल मैच हुआ था। सैमी जेन ने इस मैच में चौंकाने वाली जीत हासिल की। सैमी जेन जश्न नहीं मना पाए क्योंकि तुरंत ही लैसनर की वापसी का ऐलान कर दिया गया। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर की वापसी होगी। पिछले महीने ब्रॉक लैसनर को WWE ने सस्पेंड कर दिया था।पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने लैसनर का बहुत मजाक बनाया। WWE ने भी इस सैगमेंट को बहुत अच्छे से बिल्ड किया। मेन इवेंट में भी लैसनर को लेकर सरप्राइज दिया। अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में काफी कुछ होगा। लैसनर वापसी के बाद रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं। पॉल हेमन भी अब बड़ा रोल इस राइवलरी में निभाएंगे। सैमी जेन का रोल अब क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। क्या रोमन रेंस के खिलाफ सैमी जेन को चैंपियनशिप मैच का मौका मिलेगा या नहीं? ये सवाल अब सभी के दिमाग में चल रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।लैसनर की वापसी के बारे में सुनकर रोमन रेंस, द उसोज, पॉल हेमन और एडम पीयर्स के होश उड़ गए थे। लैसनर ने WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को दो एफ-5 दिए थे। अब इस हफ्ते एक बार फिर से उनका सामना लैसनर के साथ होगा। एडम पीयर्स भी इस चीज के लिए तैयार रहेंगे।