37 साल के पूर्व चैंपियन ने WWE में Roman Reigns की बादशाहत खत्म करने का किया दावा, खतरनाक धमकी देकर चौंकाया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में पिछले तीन साल रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए शानदार रहे। साल 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था। इसके बाद उनका करियर ही बदल गया। अब वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें 800 दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया है। खैर पूर्व चैंपियन और 37 साल के ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने अब रेंस को हराने की धमकी दे दी है।

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर ड्रू मैकइंटायर का बड़ा बयान सामने आया

हाल ही में भारत दौरे पर मैकइंटायर आए थे। कई मुद्दों पर उन्होंने यहां अपनी बात रखी। Namaste Drew show पर रोमन रेंस को लेकर ड्रू ने कहा,

मेरे असली दुश्मन रोमन रेंस है। रेंस इस समय कई लोगों के लिए हीरो हैं। उन्होंने गजब का काम अभी तक किया। मैं Clash at the Castle में रोमन रेंस को हरा सकता था। अब मैं बहुत जल्दी उन्हें हराऊंगा।
Ad

Clash at the Castle में मैकइंटायर और रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। सभी को लगा था कि इस बार रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी। एक समय पर रोमन मुकाबला हारने वाले थे लेकिन उनके कजिन भाई सोलो सिकोआ ने आकर उन्हें बचा लिया।

मैकइंटायर भी अब बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। रेंस और उनकी राइवलरी शानदार रही थी। आगे जाकर भी इन दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिल सकती है। फैंस फिर से इनके बीच मुकाबला जरूर देखना चाहेंगे।

वैसे पूरे रोस्टर में देखा जाए तो रेंस को मैकइंटायर ही हरा सकते हैं। उनके अलावा किसी और में ये क्षमता नज़र नहीं आती है। रोमन इस समय द ब्लडलाइन को भी लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ शामिल हैं। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड में इस ग्रुप का जलवा इस समय चल रहा हैं। ये सभी सुपरस्टार्स एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications