WWE के सबसे बड़े Superstar Roman Reigns को लेकर आई बहुत ही बुरी खबर, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 में जे उसो (Jey Uso) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बहुत ही जबरदस्त मुकाबला हुआ था। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हेड ऑफ द टेबल मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं।

रोमन रेंस ने अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल और ट्राइबल चीफ पद पूर्व साथी जे उसो के खिलाफ डिफेंड किया था। मैच का सबसे बड़ा चौंकाने वाला मोमेंट तब आया, जब जे के सगे भाई जिमी उसो ने वापसी कर उनपर ही हमला कर दिया था। इसका फायदा रोमन ने उठाया और स्पीयर मारकर अपने टाइटल्स को रिटेन किया।

36 मिनट तक चला यह मैच बहुत ही जबरदस्त था। दोनों ही स्टार्स ने रिंग के आसपास पड़ी सभी चीजों का उपयोग एक-दूसरे पर हावी होने के लिए किया था। Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने बताया कि मैच के दौरान रोमन रेंस चोटिल हो गए थे। हालांकि, यह चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद दिग्गज जर्नलिस्ट ने ट्राइबल चीफ के आगामी SmackDown शो में दिखने की संभावना जताई है।

WWE दिग्गज को नहीं पसंद आया Roman Reigns का ट्राइबल कॉम्बैट मैच

WWE SummerSlam के मेन इवेंट को कई लोगों ने बहुत पसंद किया था। वहीं WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी को मैच के नियम कुछ भ्रमित करने वाले लगे। Busted Open Radio पर मौजूदा AEW कमेंटेटर ने कहा कि उन्हें सोलो सिकोआ का इंटरफेयर करना और जिमी का रेंस की मदद करना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा,

"मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा निराश किया, वह यह नहीं है कि जे उसो नहीं जीते। मुझे इसका अंदेशा था। इसके नियम मुझे समझ नहीं आ रहे थे। क्यों सोलो सब कुछ करने में सक्षम थे? मुझे लगा था कि यह सम्मान की लड़ाई है। मुझे लगा था कि यह ट्राइबल चीफ के टाइटल के लिए हो रही वो लड़ाई है, जिसमें किसी का दखल नहीं होगा। मुझे समझ नहीं आया कि जिमी ने मदद क्यों की।"

अब देखना होगा कि रोमन रेंस की चोट को लेकर WWE आधिकारिक तौर पर जानकारी देता है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications