WWE दिग्गज Roman Reigns की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए खुशखबरी?

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस की चोट को लेकर आया अपडेट
WWE दिग्गज रोमन रेंस की चोट को लेकर आया अपडेट

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ी जीत मिली। दरअसल, उन्होंने जे उसो (Jey Uso) को हराकर अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल और ट्राइबल चीफ के पद को रिटेन किया। बाद में बताया गया कि रेंस चोटिल हैं और अब उनकी चोट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। फैंस के लिए यह एक तरह से खुशखबरी है।

Ad

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस किसी भी तरह की शेड्यूल डेट्स को चोट के कारण मिस नहीं करने वाले हैं। हालांकि, यह चीज़ आगे जाकर जरूर बदल सकती है। इसी रिपोर्ट में Fightful ने यह भी बताया कि रोमन रेंस को कमर में दिक्कतें नहीं हैं। कई जगहों पर ऐसा बताया गया था कि रेंस को कमर में चोट आई है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Ad

SummerSlam 2023 को खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक WWE ने रोमन रेंस की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। SmackDown के हालिया एपिसोड में रेंस नज़र आए थे और वो एक ब्रॉल का भी हिस्सा बने थे। अगर रेंस को चोट सीरियस होती, तो शायद वो फिजिकल एक्शन में नज़र नहीं आते।

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns ने किस तरह से जीता मैच?

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो मेन इवेंट में आमने-सामने आए। इस मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर लगा था। यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स से भरा हुआ था। मैच में सोलो सिकोआ ने आकर जे उसो की हालत खराब की। वो रेंस की मदद करते हुए नज़र आए लेकिन बाद में उनके बीच थोड़ी अनबन देखने को मिली।

youtube-cover

अंत में जब जे उसो जीत के करीब आ गए थे। अचानक उनके जुड़वां भाई जिमी उसो का रिटर्न हुआ। उन्होंने आकर जे उसो को रिंग के बाहर खींचा और सुपरकिक लगा दी। इस चीज़ का फायदा ट्राइबल चीफ ने उठाया। उन्होंने जे उसो पर स्पीयर लगाया और पिन करके बड़ी जीत दर्ज की। SummerSlam 2023 का अंत सही मायने में बहुत शॉकिंग साबित हुआ था। इसने ब्लडलाइन की कहानी को रोचक बना दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications