अंडरटेकर से गुस्सा हुए रोमन रेंस, वजह जानकर आपको भी होगी हैरानी

रोमन रेंस और अंडरटेकर
रोमन रेंस और अंडरटेकर

हाल ही में अंडरटेकर(Undertaker) ने कहा था कि मौजूदा दौर के सुपरस्टार्स काफी शॉफ्ट हैं। रोमन रेंस(Roman Reigns) ने अब अंडरटेकर द्वारा दिए गए इस कमेंट का जवाब दिया है। रोमन रेंस ने काफी सीधा और सिंपल जवाब अंडरटेकर को दिया है। रोमन रेंस ने कहा कि पुराने और नए सभी सुपरस्टार्स वहीं जॉब कर रहे हैं। रोमन रेंस के इस जवाब की काफी चर्चा हो रही है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 के रिंग में तहलका मचाने के लिए 2 दिग्गज सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का किया ऐलान

रोमन रेंस ने अंडरटेकर के कमेंट का दिया जवाब

रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वो ब्लू ब्रांड में टॉप के सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन और जे उसो भी शामिल हैं। Royal Rumble में केविन ओवेंस के साथ रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

Sports Illustrated को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने अंडरटेकर द्वारा दिए गए कमेंट पर बात की। अंडरटेकर ने हाल ही में कहा था कि आजकल के सुपरस्टार्स काफी शॉफ्ट हैं। इसका रोमन रेंस ने जवाब देते हुए कहा,

हम सब वहीं जॉब कर रहे हैं। यहां ना कोई बुरा है और ना कोई अच्छा। आपने हमेशा सुना होगा a drop kick was a finish back in my time। आजकल के रेसलिंग मैच में ये ड्राफकिक सेकंड मूव की तरह होता है। हम भी बहुत कुछ कर रहे हैं। कभी-कभार ऐसा लगता है कि फिजिकली भी हमे बहुत ज्यादा कर रहे हैं। ये काफी विचित्र है। मुझे लगता है कि इस कमेंट में अंडरटेकर गलती कर गए। मार्क बहुत ही अच्छे इंसाल है। उन्हें काफी ज्ञान है। बिजनेस में उनके लिए सबसे ज्यादा रिस्पेक्ट है। लेकिन वो लॉकर रूम के लिए इस तरह की बात नहीं कर सकते हैं और ना ही करना चाहिए।

अंडरटेकर के इस कमेंट से रोमन रेंस काफी नाराज नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन काफी सीधे तरीके से उन्होंने अंडरटेकर के कमेंट का जवाब दिया। अंडरटेकर के इस कमेंट की चर्चा बीच में काफी हुई थी। रोमन रेंस ने जो बातें लिखी है शायद उनका जवाब अंडरटेकर भी आने वाले समय में दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications