पेबैक से पहले WWE स्मैकडाउन का शानदार एपिसोड देखने को मिला। पांच महीने बाद रोमन रेंस WWE स्मैकडाउन में नजर आए और इससे WWE को जबरदस्त फायदा भी मिला। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। द फीन्ड और रोमन रेंस के इस शो में आने से कई हफ्तों बाद फायदा मिला है।ये भी पढ़ें: WWE में सुपरस्टार्स और मैचों से जुड़े 5 बड़े पहलू जिसके बारे में फैंस बिल्कुल नहीं जानतेWWE को हुआ फायदारिपोर्ट के मुताबिक स्मैकडाउन की व्यू्अरशिप में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.186 मिलियन रही। अप्रैल 2020 के बाद पहली बार स्मैकडाउन की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप अभी तक रही है। ये लगातार चौथा हफ्ता है जब स्मैकडाउऩ की व्यू्अरशिप बढ़ी है। कहीं ना कहीं इससे अब WWE को फायदा हो रहा है। और ये सब रोमन रेंस की वापसी से हुआ। इस हफ्ते रोमन रेंस और पॉल हेमन भी साथ नजर आए, जो की काफी आकर्षण का केंद्र रहा और फायदेमंद रहा। अभी ये सिर्फ शुरूआत हैं और आगे जाकर बहुत फायदा होने वाला है।इस महीने WWE को रेटिंग में फायदा हुआ हैै। यहीं वजह है कि समरस्लैम के तुरंत एक हफ्ते बाद पेबैक का आयोजन हो रहा है। अब देखना होगा कि पेबैक के बाद स्मैकडाउन में चल रही स्टोरीलाइन्स को कैसे बुक किया जाता है।Why is @WWERomanReigns sitting next to @HeymanHustle? 👀 #WWEPayback #SmackDown pic.twitter.com/MFGHhw2WEm— WWE (@WWE) August 30, 2020स्मैकडाउन का ये एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। विंस मैकमैहन भी इस शो में नजर आए। रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड ने पेबैक में होने वाले मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। जो की काफी अलग तरह से बुक किया गया था। शोे के अंत में रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन नजर आए। अब ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस के कैरेक्टर में बदलाव होगा और आगे जाकर पॉल हेमन रिंग में उनके साथ खड़ने नजर आएंगे। साशा बैंक्स और बेली का भी किरदार इस शो में जबरदस्त रहा था। विमेंस टैग टीम के लिए पेबैक में नाया जैक्स और शायना बैजलर के साथ इनका मुकाबला होगा।स्मैकडाउन में इस हफ्ते सैमी जेन ने भी वापसी की और इसका फायदा मिला। जैफ हार्डी के ऊपर उन्होंने हमला किया। पेबैक को लेकर भी यहां बिल्डअप देखने को मिला। अब रोमन रेंस फुल टाइम स्मैकडाउन में आ गए है। उनका बड़ा मैच पेबैक में होने वाला है। यहां से कई स्टोरीलाइन्स में बदलाव आएगा। और WWE को अब अपनी लय बरकरार रखनी पड़ेगी। फिलहाल इस रेटिंग को देखकर विंस मैकमैहन को जरूर खुशी हुई होगी।ये भी पढ़ें: 43 साल की उम्र में सुपरस्टार चैडविक बॉसमैन का निधन, शोक में डूबे WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं