रोमन रेंस की वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर की WWE से हुई छुट्टी?

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जो काफी चौंकाने वाला फैंस के लिए था। WWE स्मैकडाउन की क्लोजिंग में रोमन रेंस और पॉल हेमन एक साथ नजर आए। अब ये बात लगभग कंफर्म हो गई है कि रोमन रेंस का कैरेक्टर बदलने वाला है और वो कुछ दिन बा पॉल हेमन के साथ नजर आएंगे। WWE फैंस रोमन रेंस और पॉल हेमन को पहले से साथ में देखना चाहते थे। अब लगता है ऐसा हो जाएगा। हालांकि कई लोगों का मानना है कि अब इस स्टोरी में काफी देर हो गया है। पॉल हेमन इस सैगमेंट में believe that बोलते हुए भी नजर आए। और ये बात हमेशा से रोमन रेंस बोलते आ रहे हैं।

Ad
Ad

WWE ब्रॉक लैसनर की होगी अब छुट्टी

रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ आने से कई सवाल भी खड़े हो जाएंगे। ऐसा होने से सबसे ज्यादा नुकसान उस सख्स को होगा जो इस समय टॉप पर हैं। जी हां ब्रॉक लैसनर अब क्या करेंगे ये सबसे बड़ा सवाल हैं। क्या ब्रॉक लैसनर की WWE से अब छुट्टी हो गई है? ब्रॉक लैसनर का WWE में हमेशा से जलवा रहा है। उनको टॉप सुपरस्टार बनाने में पॉल हेमन का सबसे बडा़ हाथ रहा है। अगर पॉल हेमन और रोमन रेंस साथ आएंगे तो फिर ब्रॉक लैसनर का क्या होगा। विंस मैकमैहन के लिए रोमन रेंस से महत्व ब्रॉक लैसनर रखते हैं। जब भी विंस को व्यूअरशिप बढ़ानी होती है तो वो ब्रॉक लैनसर को लेकर आते हैं।

विंस मैकमैहन WWE में ब्रॉक लैसनर के ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर बहुत बड़े रेसलर इसमें माने जाते हैं। इस समय WWE में ब्रॉक लैसनर के अलावा और कोई भी नहीं है। ना तो जॉन सीना है और ना ही अंडरटेकर हैं। WWE रेसलमेनिया 36 के बाद से ही ब्रॉक लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए है। कई महीने हो गए उनकी वापसी का इंतजार है। फैंस ने सोचा था कि अब वो वापसी करेंगे लेकिन स्मैकडाउन में रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन को देखकर सभी हैरान हो गए है।

पॉल हेमन अगर पूरी तरह रोमन रेंस के साथ आ जाते हैं तो ये पक्का है कि रोमन रेंस हील बन जाएंगे। ब्रॉक लैसनर अगर वापसी भी करेंगे तो वो प्रोमो कैसे देंगे। क्योंकि लैसनर सिर्फ जब मैच होता है तभी एक्शन में आते हैं। उससे पहले जब भी वो आते हैं तो पॉल हेमन बात करते हैं। अब उनके लिए अगला प्लान क्या होगा। ट्विटर पर कई लोगों का ये मानना है कि ब्रॉक लैसनर अब WWE में वापसी नहीं करने वाले हैं। क्या ये संभव हैं? विंस मैकमैहन जब तक हैं ये संभव नहीं है। लेकिन अगर ब्रॉक वापसी भी करेंगे तो कैसे करेंगे और अब उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

फिलहाल रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी अगले कुछ दिनों में साथ में रिंग में भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में लग रहा है कि फिलहाल तो ब्रॉक लैसनर की वापसी अब संभव नहीं है। क्योंकि अगर ब्रॉक लैसनर को WWE में आना है तो पॉल हेमन का उनके साथ रहना जरूरी हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर की फिलहाल के लिए छुट्टी WWE से हो गई हैं। रोमन रेंस की थोड़ा बहुत माइक स्किल ठीक है लेकिन ब्रॉक लैसनर को फैंस ने कम ही माइकल पर बोलते हुए देखा होगा। WWE में हमेशा उस सुपरस्टार को फैंस चाहते हैं जिसकी माइक स्किल भी अच्छी हो। जितनी भी संभावनाएं हैं सब बेकार ब्रॉक लैसनर की तरफ जा रही है। अगर कुछ भी बात सामने आती हैं तो अभी की दशा देखकर लग रहा है कि लैसनर की वापसी संभव नहीं है।

रोमन रेंस की वापसी समरस्लैम में होगी ये किसी को नहीं पता था। ब्रॉक लैसनर के साथ अभी ये भी दिक्कत है कि वो कनाडा में हैं। वहां के बॉर्डर अभी पूरी तरह बंद है। और इस चीज का पता नहीं है कि बॉर्डर कब खुलेंगे। अगर इस चीज में देरी होती है तो फिर उन्हें और नुकसान हो जाएगा। दूसरी तरह नुकसान ये होगा कि इधर पॉल हेमन भी रोमन रेंस को लेकर आगे बढ़ जाएंगे। इसके बाद लैसनर के पास एक ही रास्ता बचेगा कि वो यहां से रिटायरमेंट ले लें।

ये भी पढ़ें: 75 साल की उम्र में WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की दिनचर्या का खुलासा हुआ

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications