WWE में Roman Reigns के दो महीने बाद आखिरकार होगी वापसी, SmackDown में क्या होगा Tribal Chief का अगला कदम?

WWE
WWE SmackDown में वापसी के बाद क्या करेंगे Roman Reigns?

Roman Reigns: इस हफ्ते होने वाला WWE SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) की लंबे समय बाद आखिरकार वापसी होने वाली है। दो महीने और ब्लू ब्रांड के 8 एपिसोड मिस करने के बाद ट्राइबल चीफ पहली बार स्मैकडाउन (SmackDown) में दिखाई देने वाले हैं।

रोमन रेंस आखिरी बार 11 अगस्त को SummerSlam के बाद हुए SmackDown के पहले एपिसोड में दिखाई दिए थे। यहां ब्लडलाइन का जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला था, जिसमें जिमी उसो, जे उसो, सोलो सिकोआ, रोमन रेंस और पॉल हेमन दिखाई दिए थे। इस एपिसोड में जे उसो ने खुद को पूरी तरह से ब्लडलाइन से अलग कर लिया था।

उन्होंने रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर अटैक किया था। इसके बाद ऐलान किया था कि वो WWE, SmackDown, ब्लडलाइन को छोड़ रहे हैं और यह कहकर वो फैंस के बीच में से वापस चले गए थे। यह बात अलग है कि कुछ हफ्तों बाद जे उसो ने Raw में एंट्री की और साथ ही अब वो कोडी रोड्स के साथ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन भी बन गए हैं।

WWE SmackDown (11 अगस्त 2023) में Jey Uso ने ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स की हालत खराब करते हुए कहा था अलविदा
WWE SmackDown (11 अगस्त 2023) में Jey Uso ने ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स की हालत खराब करते हुए कहा था अलविदा

दूसरी तरफ रोमन रेंस को सबसे पहले धोखा देने वाले जिमी उसो एक बार फिर खुद को ब्लडलाइन में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से वो लगातार सोलो सिकोआ और पॉल हेमन के साथ ही दिखाई दे रहे हैं। कई मौकों पर तो जिमी उसो ने खुद को ही ट्राइबल चीफ दिखाया।

इस बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Roman Reigns जब से ब्रेक पर गए हैं उनकी जे उसो के Raw में जाने, जिमी उसो की ब्लडलाइन में वापसी, WWE Fastlane 2023 में ब्लडलाइन की हार और पॉल हेमन के जजमेंट डे के साथ हाथ मिलाने को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्राइबल चीफ के दिमाग में क्या चल रहा है यह किसी को नहीं पता है और इसी वजह से SmackDown का यह एपिसोड काफी ज्यादा खास होने वाला है।

WWE SmackDown में वापसी के बाद क्या होगा Roman Reigns का अगला कदम?

आपको बता दें कि अभी तक WWE ने सिर्फ ऐलान किया है कि रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में वापसी करेंगे, लेकिन वो अपने रिटर्न के बाद वो क्या करेंगे इसे लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। रोमन रेंस अपने सैगमेंट के जरिए कई मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं और साथ ही ब्लडलाइन का डॉमिनिशन दिखाने की जिम्मेदारी एक बार फिर Roman Reigns के ऊपर आ गई है।

ट्राइबल चीफ सबसे पहले सोलो सिकोआ और जिमी उसो से Fastlane में उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़ा कर सकते हैं। इसी के जरिए वो जिमी उसो की ब्लडलाइन में वापसी पर भी सवाल उठा सकते हैं और यहां तक कि उन्हें खुद को एक बार फिर से साबित करने के लिए भी कह सकते हैं।

इसके अलावा अब लग रहा है कि आखिरकार रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन के बाहर कोई प्रतिद्वंदी मिल सकता है। रेंस ने WWE WrestleMania में कोडी रोड्स को हराते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया था। इसके बाद से वो ज्यादातर समय ब्लडलाइन सिविल वॉर में ही उलझे हुए दिखाई दिए हैं और SummerSlam में भी उनका मैच चैंपियनशिप के लिए जे उसो के खिलाफ हुआ था।

अब जे उसो WWE Raw में जा चुके हैं और जिमी उसो भी वापस ब्लडलाइन का हिस्सा बन चुके हैं। इसी वजह से अब Roman Reigns को नया प्रतिद्वंदी मिलना तय है और फैंस भी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड होते हुए देख पाएंगे। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel है और इसके लिए रोमन रेंस अपनी स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं।

मौजूदा हालात और स्टोरीलाइन पर नज़र डाली जाए तो रेंस के लिए एलए नाइट और जॉन सीना के रूप में दो बड़े प्रतिद्वंदी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स WWE SmackDown में ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी में दिखाई दे रहे हैं और हाल ही में हुए Fastlane में उन्होंने सिकोआ और जिमी उसो को शिकस्त भी दी थी। सीना को पहले भी रोमन रेंस दो बार हरा चुके हैं और इसी वजह से हो सकता है Crown Jewel के लिए एलए नाइट ही Roman Reigns के अगले प्रतिद्वंदी बन सकते हैं।

नाइट पहले भी साफ कर चुके हैं कि वो चैंपियन बनना चाहते हैं और रोमन रेंस के खिलाफ उनका मुकाबला होता है तो यह काफी ज्यादा जबरदस्त होगा, साथ ही फैंस की दिलचस्पी इसमें पूरी तरह से रहेगी। नाइट के रोमन रेंस को चैलेंज करने के कारण फैंस को जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच मैच देखने को मिल सकता है।

WWE NXT के हालिया एपिसोड में दोनों सीना-सोलो के बीच हुए ब्रॉल से दोनों के बीच मैच के संकेत मिले थे। इसी वजह से फैंस SmackDown का एपिसोड मिस नहीं कर सकते हैं और देखना होगा कि WWE में वापसी के बाद Roman Reigns क्या करते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now