"मैं Brock Lesnar से नफरत करता हूं"- Roman Reigns ने WWE के बीस्ट को हेट करने का कारण बताया

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का जलवा कायम हैं। हाल ही में हुए WWE समरस्लैम (SummerSlam) इवेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के ऊपर एक बार फिर बड़ी जीत रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हासिल की। दोनों के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच हुआ था। एक समय लगा था कि रोमन रेंस हार जाएंगे लेकिन द उसोज ने फिर से बचा लिया। अब रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का बड़ा बयान

WWE SummerSlam के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में रोमन रेंस ने शानदार प्रोमो दिया। इस बार पॉल हेमन उनके साथ नहीं थे। रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के ऊपर SummerSlam में मिली जीत के बारे में बताया। रोमन रेंस ने साफ कह दिया कि वो ब्रॉक लैसनर से नफरत करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो लैसनर की इज्जत करते हैं लेकिन उतना ही नफरत भी करते हैं।

आपको याद होगा SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन को जबरदस्त एफ-5 दिया था। इसके बारे में वो बात करने वाले थे लेकिन इतने में ड्रू मैकइंंटायर ने दखलअंदाजी कर ली। मैकइंटायर के ऊपर जरूर कैरियन क्रॉस ने हमला कर दिया। क्रॉस ने चौंकाने वाली वापसी इस बार की।

इससे पहले WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच विनर टेक्स ऑल मैच हुआ था। वहां भी ब्रॉक लैसनर की हार हो गई थी। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 700 से ज्यादा दिन हो गए। अभी भी उनकी बादशाहत कायम है।

3 सितंबर को Clash at the Castle इवेंट में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए होगा। इस राइवलरी में फैंस को अब बहुत मजा आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में राइवलरी की शुरूआत हो गई है। अगले हफ्तो दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक्शन भी देखने को मिल सकता है। अब तो लगता है कि इस राइवलरी में कैरियन क्रॉस भी शामिल हो जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।