WWE Elimination Chamber के अंत में हैलुवा किक खाने के बाद Roman Reigns ने उठाया बड़ा कदम, कैनेडियन फैंस का जीता दिल

Pankaj
WWE Elimination Chamber 2023 में फैंस को आया मजा
WWE Elimination Chamber 2023 में फैंस को आया मजा

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मैच हुआ। रेंस ने जीत हासिल कर अपना टाइटल रिटेन किया। हालांकि मैच के बाद रोमन की हालत भी खराब हो गई थी।

Ad

जिमी उसो और जे उसो भी इस मुकाबले में नज़र आए। सैमी ज़ेन ने एक गलत स्पीयर जे उसो को मार दिया था। इसका फायदा रेंस ने उठाया और अंत में बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की। खैर मैच के बाद केविन ओवेंस ने वापसी की। ओवेंस ने रोमन रेंस, पॉल हेमन और जिमी उसो की हालत खराब कर दी। सैमी ने भी रेंस को जबरदस्त हैलुवा किक मारी।

रेंस को जब हैलुवा किक सैमी ने मारी तो वो रिंग में गिर गए थे। इसके बाद उन्होंने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और सीधे बैकस्टेज चले गए। ये थोड़ा देखने में अजीब जरूर लगा था।

Ad

WWE सुपरस्टार Roman Reigns का शानदार कदम

रेंस द्वारा सीधे उठकर चले जाने का कारण भी आप सभी को पता होगा। कनाडा सैमी ज़ेन का होमटाउन हैं। अगर रोमन इसके बाद कुछ करते तो फिर सैमी स्पॉटलाइट से बाहर हो जाते। रोमन ने ऐसा नहीं किया और सैमी को उनके होमटाउन में स्पॉटलाइट में आने दिया। कैमरा ऑफ एयर जाने से पहले ही वो उठकर वहां से चले गए थे।

अगर रोमन रेंस आराम से उठकर रैंप की तरफ जाते तो कैमरामैन उनके ऊपर फोकस करता। इसका कोई मतलब वहां पर नहीं था। रेंस ने भी सही कदम उठाया और तुरंत वहां से चले गए थे। सैमी ज़ेन को इसके बाद फैंस ने शानदार अंदाज में चीयर किया। केविन ओवेंस भी वहां से जल्दी ही चले गए थे। खैर इस पूरे मैच में सैमी को उनके फैंस ने जिस अंदाज में चीयर किया वो देखकर सभी को अच्छा लगा होगा। रोमन रेंस भी उनसे ये हक अंत में नहीं छीनना चाहते थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये मोमेंट सभी के लिए खास रहा। सैमी ज़ेन अपनी हार से जरूर निराश हुए होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications