Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2022) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस इस इवेंट में लोगन पॉल (Logan Paul) के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस ने ट्विटर के जरिए लोगन पॉल को अब धमकी भी दे दी है। शायद जल्द ही रोमन रेंस का जवाब भी लोगन पॉल दे सकते हैं। WWE दिग्गज रोमन रेंस ने ट्विटर के जरिए दिया बड़ा बयानWWE ने लास वेगास में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। ट्रिपल एच ने यहां पर कंफर्म किया कि Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मुकाबला होगा। Crown Jewel 2022 का आयोजन सऊदी अरब में होगा। ट्विटर के जरिए रोमन रेंस ने पॉल को चेतावनी दे दी है। रोमन रेंस ने सीधे-सीधे कह दिया कि वो यहां पर लोगन पॉल को हराएंगे और पूरी दुनिया इसे देखेगी। इस दौरान उन्होंने हैशटैग में GODMode लिखा। Roman Reigns@WWERomanReignsA worldwide trip to the Top of the Mountain. And a beating for the entire world to see. THE main event. #GODMode twitter.com/wwe/status/157…WWE@WWEBREAKING NEWS: As announced by @TripleH, @LoganPaul will challenge @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Championship at #WWECrownJewel on Saturday, November 5.@peacock@WWENetwork67401045BREAKING NEWS: As announced by @TripleH, @LoganPaul will challenge @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Championship at #WWECrownJewel on Saturday, November 5.@peacock@WWENetwork https://t.co/jwKmeDeGauA worldwide trip to the Top of the Mountain. And a beating for the entire world to see. THE main event. #GODMode twitter.com/wwe/status/157…दरअसल कुछ दिन पहले ही लोगन पॉल और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन शुरू हुई थी। IMPAULSIVE podcast में रोमन रेंस गेस्ट बनकर गए थे। वहां पर लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच बात हुई। रोमन रेंस जब वहां से गए तब लोगन पॉल ने उन्हें चुनौती दे दी। इसके बाद रोमन रेंस ने पॉल हेमन ने से कहा था कि वो इस स्थिति को देखें। बस फिर क्या था WWE ने भी इस मैच के बिल्डअप की शुरूआत कर दी। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन और लोगन पॉल के बीच बात हुई। लोगन पॉल ने सैमी जेन के ऊपर अटैक भी किया। इस बीच लोगन पॉल के भाई जेक पॉल ने भी ट्विटर के जरिए चेतावनी दी। अब WWE ने लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच बड़े मैच का ऐलान ही कर दिया। खैर Crown Jewel 2022 में अब फैंस को बहुत मजा आएगा। एक बड़े मैच का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है। रोमन रेंस और लोगन पॉल की राइवलरी को अब शानदार अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। WrestleSR@wrestle_sr🥶4🥶 https://t.co/7eYdXpP4ssWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।