WWE Elimination Chamber में Goldberg को हराने के बाद Roman Reigns ने कभी ना टूटने वाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया 

WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को हराया
WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को हराया

WWE Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने गोल्डबर्ग (Goldberg) को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। गोल्डबर्ग को हराने के बाद रोमन रेंस ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शायद ये रिकॉर्ड अब कोई तोड़ नहीं पाएगा। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 537 दिन हो गए और अभी तक उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को हराया। गोल्डबर्ग को हराकर उन्होंने अपनी बादशाहत कायम रखी।

Ad

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

हाल ही में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के सबसे ज्यादा दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोमन रेंस ने अभी तक जितने भी WWE यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं उन सभी का सामना किया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने सभी पूर्व यूनिवर्सल चैंपियंस को हराया। अपने इस टाइटल रन के दौरान अभी तक उन्होंने गोल्डबर्ग का सामना नहीं किया था। गोल्डबर्ग दो बार यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके हैं। अब गोल्डबर्ग को भी रोमन रेंस ने हरा दिया।

रोमन रेंस के सात पूर्व यूनिवर्सल चैंपियंस के खिलाफ मैच कब हुए?

1- Extreme Rules 2021 में रोमन रेंस ने फिन बैलर को हराया था।

2- TLC 2020 और Royal Rumble इवेंट में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराया था।

3- Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग को रोमन रेंस ने हराया।

4- Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया।

5- Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए रोमन रेंस को हार मिली थी। हालांकि रोमन रेंस ने टाइटल रिटेन कर लिया था।

6- Payback 2020 में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। WWE Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की। पहले इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। अब इस मैच में बदलाव कर दिया गया है। WWE फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications