"WWE द्वारा रोमन रेंस को रेट्रीब्यूशन ग्रुप का लीडर बनाना चाहिए"

Enter caption

WWE में रोमन रेंस ने जब से वापसी की है वो चर्चा में है। समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी की थी और इसके बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया था। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी आ गए है। पेबैक में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। WWE यूनिवर्स पूरी तरह रोमन रेंस के ऊपर नजरें लगा के बैठा है कि अगला कदम उनका क्या होगा। पिछले कुछ महीनों से रॉ और स्मैकडाउन में रेट्रीब्यूशन ग्रुप ने भी तबाही मचा रखी है। इस ग्रुप के सभी सदस्य मास्क पहनकर आते हैं। हालांकि कुछ की पहचान हो गई है। लेकिन सभी लोगों का मानना है कि इस ग्रुप में किसी बड़े सुपरस्टार का होना जरूरी हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE रोस्टर में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के 4 सदस्यों की पहचान हुई

रोमन रेंस को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान

स्पोर्ट्सकीड़ा के वीकली पोस्ट रॉ शो में रेट्रीब्यूशन को लेकर WWE दिग्गज एनीमल ने अपना बयान दिया। यहां पर रोमन रेंस को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही। एनीमल ने साफतौर पर कह दिया है कि रेट्रीब्यूशन में कोई बड़ा नाम नहीं होने की वजह से वो खुश नहीं है। एनीमल का कहना है कि WWE ने रोमन रेंस को इसका लीडर बनाना चाहिए। एनीमल ने कहा,

मुझे बताओ कैसे उनके साथ धोखा नहीं हुआ है। क्या होता अगर वो ये चीज़ फिर से करते और वो इसे फेंक देते और रोमन को रेट्रीब्यूशन का टॉप गाय बना देते। WWE को विचार करना चाहिए और रोमन रेंस को रेट्रीब्यूशन ग्रुप का लीडर बनाना चाहिए।
Ad

एनीमल ने ये भी कहा कि रोमन रेंस जैसे किसी स्टार पावल रेसलर को रेट्रीब्यूशन में डालना चाहिए। इस इंटरव्यू में WWE के प्लान से एनीमल बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। उन्होंने WWE को प्लान को फेल बता दिया है। वैसे ये बात सच है कि जब भी कोई ग्रुप आता है उसमें अगर कोई बड़ा सुपरस्टार होता है तो फिर इस ग्रुप की अलग पहचान होती है। रेट्रीब्यूशन ने शुरूआत तो अच्छी की थी। फैंस ने सोचा था कि इस ग्रुप में कोई ना कोई बड़ा सुपरस्टार होगा। शुरूआत में रोमन रेंस का नाम भी लिया जा रहा था। लेकिन ऐसा अब होता नहीं दिख रहा है। फिलहाल कुछ और सदस्यों के नाम का खुलासा भी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर उनके 'भाई' डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा बयान सामने आया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications