Roman Reigns ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने दुश्मन को मारा जोरदार धक्का, WWE दिग्गज Triple H के बीच-बचाव के कारण धराशाई होने से बचा बॉक्सर

Pankaj
WWE Crown Jewel 2022 में होगा बड़ा मैच
WWE Crown Jewel 2022 में होगा बड़ा मैच

Roman Reigns: Crown Jewel 2022 को लेकर WWE ने लास वेगास में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) ने यहां पर एक-दूसरे के ऊपर जमकर आरोप लगाए और मजाक बनाया। एक मौका ऐसा भी आया जब हाथापाई शुरू हो गई थी। रोमन रेंस ने अपने दुश्मन लोगन पॉल को जबरदस्त धक्का मारा। बीच-बचाव के लिए ट्रिपल एच को आना पड़ा। अगर ट्रिपल एच नहीं आते तो शायद ज्यादा एक्शन देखने को मिलता।

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को आया जबरदस्त गुस्सा

Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE रिंग में 27 साल के लोगन पॉल का ये तीसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दो बड़े इवेंट्स में वो मुकाबला लड़ चुके हैं। WWE ने उन्हें इस बार बड़ा पुश दिया और सीधे रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच दे दिया।

WrestleMania 38 में लोगन पॉल ने पहला मैच लड़ा था। द मिज के साथ टीम बनाकर उन्होंने मिस्टीरियो फैमिली के साथ मैच लड़ा था। द मिज ने मैच के अंत में लोगन पॉल के ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद SummerSlam 2022 में द मिज और लोगन पॉल के बीच मैच हुआ था। इस मुकाबले में लोगन पॉल की जीत हुई थी। लोगन पॉल ने एक ही सिंगल मैच कंपनी में मिज के खिलाफ लड़ा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगन पॉल और पॉल हेमन के बीच बहस हुई। पॉल हेमन के ऊपर लोगन पॉल गुस्सा हो गए थे। ये रोमन रेंस से देखा नहीं गया। रोमन रेंस अपनी शीट से उठे और लोगन पॉल को जोर से धक्का मार दिया। इस दौरान बात आगे बढ़ती लेकिन इससे पहले ट्रिपल एच बीच में आ गए। उन्होंने रोमन रेंस को रोक लिया।

Ad

Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मैच बहुत ही जबरदस्त होगा। इस मैच का ऐलान WWE ने बहुत जल्दी कर दिया। इसका मतलब साफ है कि कंपनी इस मुकाबले को अच्छे से बिल्ड करना चाहती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications