Roman Reigns स्पेशल: 10 मौके जब WWE में रोमन रेंस ने सभी हदों को पार करते हुए अपने दुश्मन का बुरा हाल किया

roman reigns extreme moments wwe
रोमन रेंस के WWE में सबसे खतरनाक मोमेंट्स

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं। वो एक समय पर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे, लेकिन अब टॉप हील सुपरस्टार बन चुके हैं।

Ad

अपने करियर में 1000 से ज्यादा दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने द अंडरटेकर, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को भी हराया हुआ है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं Roman Reigns के करियर के उन 10 खतरनाक मोमेंट्स के बारे में, जिन्हें देख फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

youtube-cover
Ad

Roman Reigns के WWE करियर के 10 सबसे खतरनाक मोमेंट्स:

-Royal Rumble 2022 में हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में Roman Reigns ने सैथ रॉलिंस को स्टील चेयर से पीट-पीटकर अधमरा किया।

-WrestleMania 33 में द अंडरटेकर को अनाउंस टेबल के ऊपर चढ़कर ऐसा स्पीयर लगाया, जिसके प्रभाव से अनाउंस टेबल ही टूट गई थी।

youtube-cover
Ad

-ट्राइबल चीफ ने WrestleMania 37 में हुए ट्रिपल थ्रेट यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में पहले ऐज को चेहरे पर चेयर शॉट लगाया। उसके बाद उन्होंने रेटेड-आर सुपरस्टार और डेनियल ब्रायन को एकसाथ पिन कर टाइटल को रिटेन करने में सफलता पाई थी।

-साल 2021 के सितंबर महीने के एक SmackDown एपिसोड में रोमन रेंस ने मोंटेज फोर्ड पर जीत के बाद उन्हें स्टील चेयर से बुरी तरह पीटा और द उसोज़ की मदद से उन्हें खतरनाक अंदाज में टेबल पर भी देकर पटका था।

-Extreme Rules 2021 में हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस ने फिन बैलर को ऐसा जोरदार स्पीयर लगाया जिसके प्रभाव से बैरिकेड टूट गया था।

youtube-cover
Ad

-Hell in a Cell 2020 में सैल के अंदर हुए आई क्विट मैच में ट्राइबल चीफ ने पहले जे उसो को रिंग पोस्ट के पास लेटाया और उसके बाद स्टील स्टेप्स के जरिए उनके चेहरे पर खतरनाक तरीके से अटैक किया था।

-Royal Rumble 2021 में हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को गोल्फ कार्ट से टक्कर मार दी थी।

-जून 2021 के एक SmackDown एपिसोड में हुए Hell in a Cell मैच में ट्राइबल चीफ ने रे मिस्टीरियो को सैल पर खतरनाक तरीके से पावरबॉम्ब लगाया।

-साल 2017 के जुलाई महीने के एक Raw एपिसोड में Roman Reigns ने एंट्रेंस स्टेज पर ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर लगाया और इस मूव के कारण दोनों रेसलर्स स्टेज से नीचे जा गिरे थे।

-Greatest Royal Rumble में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का स्टील केज यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसमें रोमन रेंस द्वारा लगाए गए स्पीयर के कारण केज टूटकर नीचे गिर गया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications