Bad Blood के बाद WWE में Roman Reigns के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट, मिल सकता है डबल तोहफा

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Status After Bad Blood: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी कर ब्लडलाइन के साथ अपनी राइवलरी आगे बढ़ाई। 16 अगस्त, 2024 के बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए थे। रेंस ने आकर सोलो सिकोआ और उनके साथियों के ऊपर अटैक किया। बुरी बात ये रही कि उनका और जेकब फाटू का ब्रॉल नहीं हुआ। खैर मौजूदा रिपोर्ट में असली ट्राइबल चीफ के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शायद फैंस को डबल तोहफा मिल सकता है।

Ad

SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच स्टील केज मैच हुआ था। मुकाबला बहुत ही तगड़ा रहा और अंत में कोडी की जीत हुई। मैच खत्म होने के बाद ब्लडलाइन ने कोडी पर अटैक किया। उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की। रोमन ने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ को निशाना बनाया। जेकब फाटू उनका सामना करने के लिए रिंग में गए थे लेकिन सिकोआ ने उन्हें बाहर खींच लिया।

Wrestling Observer Radio पर डेव मैल्टज़र ने खुलासा किया है कि रोमन रेंस आगामी Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट का भी हिस्सा बन सकते हैं, जिसका आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि असली ट्राइबल चीफ Survivor Series 2024 में निश्चित रूप से कम्पीट करेंगे। कहीं ना कहीं ये खबर WWE यूनिवर्स को राहत की सांस देने वाली है। ऐसा लगता है कि रेंस का इन दोनों बड़े इवेंट में जलवा देखने को मिलेगा।

Ad

WWE Bad Blood 2024 में होगा धमाकेदार मुकाबला

5 अक्टूबर, 2024 को Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। इस शो में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ होगा। WrestleMania XL के बाद पहली बार इन-रिंग एक्शन में रेंस नज़र आएंगे। हालांंकि, ये थोड़ा चौंकाने वाली चीज है कि रोमन और कोडी अब साथ काम करेंगे। आप सभी जानते हैं कि रोड्स ने ही रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications