WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। पिछले हफ्ते AEW में सीएम पंक (CM Punk) ने डेब्यू किया था। रोमन रेंस ने इशारों-इशारों में ही सीएम पंक का मजाक इस बार बना दिया। ट्विटर के जरिए रोमन रेंस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। AEW Rampage में सात साल के लंबे इंतजार के बाद सीएम पंक ने डेब्यू किया। फैंस का जबरदस्त समर्थन इस दौरान पंक को मिला था। WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने ट्वीट के जरिए सीएम पंक पर निशाना साधासीएम पंक को कंपनी में लाकर AEW ने अभी तक का सबसे बड़ा काम किया। शायद इस चीज की उम्मीद बहुत कम लोगों की थी। टोनी खान के लिए इससे बड़ा मौका अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि कंपनी का नया एरा शुरू हो गया। कई लोगों ने कहा कि ये "needle-moving" इवेंट था। AEW के इस शो के बाद ही SummerSlam 2021 हुआ। इस शो में बैकी लिंच और ब्रॉक लैसनर ने वापसी की। मेन इवेंट में जॉन सीना को हराकर रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। WWE ने हाल ही में खुलासा किया कि SummerSlam 2021 ने कई नए रिकॉर्ड बनाए। इस शो को सबसे ज्यादा देखा गया और पैसों की बरसात भी हुई। इस चीज का जवाब देते हुए रोमन रेंस ने ट्विटर पर "Legitimate needle-moving" लिख दिया। इसका मतलब साफ है कि उन्होंने सीएम पंक के ऊपर निशाना साध दिया। रेंस ने बता दिया कि पंक के AEW में आने से WWE को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।Legitimate needle moving. https://t.co/1Qsr6kYWb2— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 24, 2021रोमन रेंस ने कुछ दिन पहले भी सीएम पंक को लेकर बड़ा बयान दिया था। रोमन रेंस ने कह दिया था कि जॉन सीना और द रॉक से ऊपर कभी पंक नहीं जा पाएंगे। इसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। WWE दिग्गज मिक फोली ने रोमन रेंस के इस बयान पर नाराजगी जताई थी। खैर ये बात रेंस ने इसलिए कही क्योंकि WWE में उनकी बादशाहत इस समय जारी है। मौजूदा रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस ही हैं। ब्रॉक लैसनर के साथ अब रेंस की राइवलरी शुरू हो जाएगी। फैंस इस फ्यूड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।