WWE में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप को रोमन रेंस ने धमकी देते हुए कही बड़ी बात

Enter caption

WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर सभी के चौंका दिया था। WWE स्मकैडाउन में वो इस समय सभी के दुश्मन बने हुए है। हील टर्न रोमन रेंस ने ले लिया और उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए है। रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है और क्लैश ऑफ चैंपियंस में उनका मुकाबला जे उसो के साथ होने वाला है। हाल ही में जूम कॉल पर कई फैंस के साथ रोमन रेंस चैट की। इस मेनिया क्लब ने प्रैजेंट किया था। यहां एक फैन ने उन्हें संभावित तौर पर फैक्शन में जुड़ने की बात कही। और अपने परिवार के साथ इसे बनाने के लिए कहा। इसका जवाब रोमन रेंस ने दिया। रोमन रेंस ने रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस को लेकर बड़ी बात कह डाली।

Ad

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर उनके 'भाई' डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा बयान सामने आया

रोमन रेंस ने कही बड़ी बात

कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि रेट्रीब्यूशन के लीडर रोमन रेंस भी हो सकते हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे ये बात गलत साबित हो रही है। फैन को जवाब देते हुए रोमन रेंस ने कहा,

बॉय तुम मुझे और मेरे कजिंस को इस बात के लिए सिर्फ वंश की वजह से कह रहे हो। ये एक टफ ग्रुप बनेगा। हम रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस को भी देख रहे हैं। हम उन्हें बुरी तरह हरा सकते हैं।आप उन सभी को लेकर आओ फिर भी हम उन्हें हरा सकते हैं। वो एक वैध प्रतिद्वंदी है। सभी अच्छे एथलीट है। हम काफी प्रतियोगी हैं। ये कुछ नहीं कर पाएंगे हमारा।

पिछले कुछ महीनों से रेट्रीब्यूशन ने रॉ और स्मैकडाउऩ में तबाही मचा रखी है। इस ग्रुप में कुछ विमेंस और मेंस हैं। सभी मास्क पहन कर आते हैं। कुछ की पहचान हो गई है। रॉ में इस हफ्ते हर्ट बिजनेस के साथ इनका पहला मैच हुआ था। हालांकि इस मैच का नतीजा कुछ नहीं निकला था। रोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन में सबसे बड़े हील है। रोमन रेंस ने रेट्रीब्यूशन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। हो सकता है कि इस हफ्ते अब स्मैकडाउन में जाकर रोमन रेंस के ऊपर रेट्रीब्यूशन हमला कर सकता है। खैर रोमन रेंस का मैच क्लैश ऑफ चैंपियंस में होने वाला है। अगले हफ्ते इस पीपीवी का आयोजन होगा। फैंस इसेक लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: WWE रोस्टर में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप के 4 सदस्यों की पहचान हुई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications