"मैंने WWE में Brock Lesnar की जगह ली"- Roman Reigns ने दिग्गज के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान

फैंस की निगाह रोमन रेंस के अगले मैच पर टिकी हुई हैं.
फैंस की निगाह रोमन रेंस के अगले मैच पर टिकी हुई हैं.

Roman Reigns and Brock Lesnar: WWE समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का सामना ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) से होना है। इस मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी कड़ी में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर बात की।

Ad

रोमन रेंस को SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है। फैंस को उम्मीद है कि यह इन दोनों स्टार्स के बीच होने वाला आखिरी मुकाबला है। इससे पहले रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी।

'कई साल तक WWE को किया है डॉमिनेट'

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने हाल में ही Today Show में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ होने वाले अपने मुकाबले को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर ने कई सालों तक WWE को डॉमिनेट किया है।

Ad

ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपने मैच को लेकर उन्होंने कहा,

"मैं उम्मीद करता हूं कि यह आखिरी बार हो। इस मैच से बहुत ज्यादा दर्द होता है। यह ब्रुटल मैच है। आप जानते हैं वो ब्रॉक लैसनर हैं। उनका शानदार बैकग्राउंड रहा है। उन्होंने एक रेसलर के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद वो UFC में भी गए थे, जहां पर वो हैवीवेट चैंपियन बने थे। WWE को भी उन्होंने काफी समय तक डॉमिनेट किया था। इस दौरान सिर्फ एक ही समस्या उन्हें हुई कि रोमन रेंस WWE में आ गया और उसने ब्रॉक लैसनर की जगह ले ली।यह मैच बहुत ज्यादा शानदार होने वाला है।"

रोमन रेंस करीब 10 महीने बाद इस हफ्ते हुए Raw के एपिसोड के दौरान नजर आए थे और उन्होंने मैच लड़ा था। इस मैच को रोमन रेंस ने बेहद आसानी से जीत लिया था। फिलहाल फैंस की निगाह रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर पर टिकी हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मुकाबले को बुक करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications