"ऐसा आज तक कोई नहीं कर पाया" - Roman Reigns ने WWE में नया रिकॉर्ड बनाने पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

रोमन रेंस ने WWE में नई उपलब्धि हासिल की
रोमन रेंस ने WWE में नई उपलब्धि हासिल की

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2020 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। वो वापसी के कुछ ही दिन बाद यूनिवर्सल चैंपियन बने और अब उनका ये टाइटल रन 700 दिनों के आंकड़े को छूने से कुछ ही दिन दूर है। अब रोमन रेंस ने एक नया रिकॉर्ड बनाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WrestleMania 38 में ट्राइबल चीफ के खिलाफ हार से पहले ब्रॉक लैसनर को भी जबरदस्त लय प्राप्त थी। रेंस ने Today Show को दिए एक हालिया इंटरव्यू में लैसनर को लगातार तीसरी बार हराकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा,

"मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैंने वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया और वो चीज़ है ब्रॉक लैसनर को डोमिनेट करना। मैं अपने करियर के एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा हूं, जहां मैं अपने गेम को अलग लेवल पर ले जाकर ऐसी उपलब्धियां हासिल करना चाहता हूं, जिन्हें आज तक कोई प्राप्त नहीं कर पाया है। मैंने ब्रॉक लैसनर को लगातार 3 बार हराया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।"
Ad

WWE Raw में रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन का जिक्र किया

WWE Raw में इस हफ्ते द ब्लडलाइन के मेंबर्स एकसाथ नजर आए, लेकिन उनके सैगमेंट में मिस्टर Money in the Bank थ्योरी ने दखल दिया। 24 वर्षीय सुपरस्टार ने कैशइन का हवाला देकर ट्राइबल चीफ को डराने की कोशिश की।

दूसरी ओर थ्योरी की बातों से रोमन रेंस काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने हाल ही में रिटायर हुए विंस मैकमैहन का जिक्र किया। आपको याद दिला दें कि थ्योरी को अभी तक विंस का साथ मिलता आ रहा था।

Ad

रोमन रेंस द्वारा विंस मैकमैहन के जिक्र के बाद क्राउड ने "Who's Your Daddy" और "Daddy's gone" के चैंट्स करने शुरू कर दिए थे। इस तरह के रिस्पॉन्स से थ्योरी भी काफी गुस्से में नजर आए, जिन्होंने सैगमेंट के अंतिम क्षणों में पीछे से जे उसो पर अटैक कर दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications