रोमन रेंस इस समय WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हाल ही में हुए WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने शानदार वापसी की है। मौजूदा दौर के हर सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। सुपरस्टार द मिज ने भी खुलासा किया है कि वो रेसलमेनिया 37 के मेन इवेंट में रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करना चाहते हैं।ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों रोमन रेंस का पॉल हेमन के साथ आने का फैसला गलत थाAwardsWatch.com’s को हाल ही में द मिज ने अपना इंटरव्यू दिया। मिज ने कहा कि अगले साल वो रेसलमेनिया को हैडलाइन नहीं करेंगे तो काफी निराशा होगी। लॉस एंजेल्स में रेसलमेनिया 37 का आयोजन होगा। इस समय मिज वहीं रहते हैं। साथ ही साथ मिज ने ये भी कहा कि वो रोमन रेंस के साथ वन ऑन वन मैच चाहते हैं क्योंकि रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार हैं। द मिज ने कहा, अगर मैं कार्ड को देखूं तो मेरे सामने रोमन रेंस आते हैं। वो इस समय यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं और अब तो पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए हैं। WWE में इस समय वो सबसे खतरनाक सुपरस्टार है। उनके साथ अगले साल रेसलमेनिया 37 में वन ऑन वन मैच मेन इवेंट में चाहता हूं।रोमन रेंस का जलवाWWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी की। इसके बाद पेबैक में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपनेे नाम की। विंस मैकमैहन अब उन्हें शानदार पुश देना चाहते हैं। इस वजह से पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए है।.@WWEBigE and @mikethemiz got into a heated discussion during the return of #TalkingSmack. pic.twitter.com/XykTkI5Jae— WWE (@WWE) August 22, 2020साल 2011 में हुए रेसलमेनिया में मिज ने जॉन सीना को मेन इवेंट में हराकर WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसके बाद से किसी भी रेसलमेनिया के मेन इवेंट में द मिज ने कोई मैच नहीं लड़ा। करीब नौ साल पहले ही वो WWE चैंपियन थे। रोमन रेंस कई बार रेसलमेनिया को हेडलाइन कर चुके हैं। इस वजह से ही रोमन रेंस आज के दौर के सबसे खतरनाक सुपरस्टार माने जाते हैं। द मिज काफी सालों से WWE में काम कर रहे हैं। रोमन रेंस से भी पहले वो कंपनी में आ गए थे। हील के तौर पर मिज का काम हमेशा फैंस ने पसंद किया है। लेकिन ज्यादा सफलता वो नहीं प्राप्त कर पाए। वहीं रोमन रेंस का जलवा तो इस समय पूरी तरह WWE फैंस के बीच छाया हुआ है।ये भी पढ़ें: 9 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस के स्पीयर पर किकआउट किया है