रोमन रेंस ने बताया कि WrestleMania 33 में अंडरटेकर के साथ हुए मैच के बाद वो क्यों रोए थे?

Enter caption

हाल ही में रोमन रेंस (roman-reigns) ने ESPN को अपना इंटरव्यू दिया। WWE रेसलमेनिया में अंडरटेकर के साथ हुए मैच को लेकर यहां पर रोमन रेंस ने काफी भावुक बात फैंस के सामने रखी। साल 2017 में हुए रॉयल रंबल पीपीवी में रोमन रेंस (roman-reigns) और अंडरटेकर के बीच दुश्मनी शुरू हुई थी। और इसके बाद रेसलमेनिया में रोमन रेंस और अंडरटेकर के बीच मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई थी। इस इंटरव्यू में रोमन रेंस ने कहा कि वो मैच के बाद चेयर पर बैठकर रोने लग गए थे। जीत के बाद रोमन रेंस बैकस्टेज चले गए थे। और अंडरटेकर रिंग में थे।

Ad

रोमन रेंस ने क्या कहा?

मैं जीत के बाद बैकस्टेज चला गया था। और अंडरटेकर रिंग में मौजूद थे। बैकस्टेज आकर मै एक कुर्सी पर बैठ गया और रोने लगा। ये काफी इमोशनल पल मेरे लिए था। हालांकि ये अच्छा कारण था या बुरा मुझे नहीं पता था। मुझे लगता है कि मार्क मेरी बात से सहमत होंगे कि हम लोगों के पास एक अच्छी स्टोरी थी। अगर यह स्टोरी सही तरीके से काम करती तो काफी अच्छा होता। लेकिन अंडरटेकर के साथ रेसलमेनिया को मेन इवेंट करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। इस बात का अहसार मुझे आज भी होता है।

रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ दिया था। इसके बाद ब्रे वायट और शेन मैकमैहन को इस बड़े पीपीवी में अंडरटेकर ने हराया था। रोमन रेंस के साथ हुए मैच में भी फैंस को लगा था अंडरटेकर जीत जाएंगे। लेकिन सभी को चौंकाते हुए रोमन रेंस ने बड़ी जीत हासिल की। ये काफी भावुक पल फैंस के लिए था। अंडरटेकर के लिए फैंस ने खूब तालियां इसके बाद बजाई थी।

ये भी पढ़ें: WWE बैकस्टेज से ली गईं 10 दुर्लभ तस्वीरें जो आपको जरूर देखनी चाहिए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications