विंस मैकमैहन द्वारा डब्लू डब्लू ई (WWE) को अपने पिता से खरीदे करीब 4 दशक पूरे होने वाले हैं और पिछले 4 दशकों में WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी बन गई है।
इस बीच फैंस को बहुत से यादगार मोमेंट्स का हिस्सा बनने का भी मौका मिला जो आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के ऐसे ही कुछ मोमेंट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।
ये भी पढ़ें: WWE के 5 नियम जो किसी किताब में नहीं लिखे हैं
रेसलमेनिया 32 में WWE चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस परिवार के साथ

रेसलमेनिया 32 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, ट्रिपल एच को हराकर WWE चैंपियन बने थे। ये मोमेंट इसलिए ज्यादा खास रहा क्योंकि लंबे समय से मिल रहे पुश के बाद भी द बिग डॉग को एक रेसलमेनिया मोमेंट नहीं मिल पाया था।
सैथ रॉलिंस अपने आंसू नहीं रोक पाए

रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में जैसे ही बैकी लिंच ने रोंडा राउजी को पिन कर जीत हासिल की, उनके बॉयफ्रेंड सैथ रॉलिंस के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। इसी इवेंट में सैथ ने भी ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम किया था।
रेसलमेनिया 26 में बैकस्टेज शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट

अधिकतर फैंस जानते हैं कि शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। लेकिन रेसलमेनिया 26 की इस तस्वीर में दोनों को खुशी-खुशी एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है। रेसलमेनिया 26 में ब्रेट को मिस्टर मैकमैहन पर जीत और शॉन को अंडरटेकर के खिलाफ हार मिली थी।
रेसलमेनिया 31 में सैथ रॉलिंस की जीत

रेसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा जा रहा था। इसी मैच में रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इन कर वर्ल्ड टाइटल जीता था और इसे रेसलमेनिया इतिहास के सबसे यादगार फिनिश में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए
WWE बैकस्टेज डेब्यू की तैयारी करते सीएम पंक

नवंबर 2019 में सीएम पंक WWE बैकस्टेज शो से एक विश्लेषक के तौर पर जुड़े थे। WWE में किसी रोल में पंक की पूरे 5 साल बाद वापसी हुई थी। कुछ ही समय बाद FOX ने पंक की एक वीडियो साझा की जिसमें वो WWE बैकस्टेज शो के लिए तैयार हो रहे थे।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE छोड़ सकते हैं
माइक टायसन के साथ स्टीव ऑस्टिन

रेसलमेनिया 14 में माइक टायसन की मदद से स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने शॉन माइकल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था। मैच के बाद ऑस्टिन और टायसन ने पत्रकारों से बात की और कुछ तस्वीरें भी खिंचाई थीं।
द रॉक ने मिज़-ट्रुथ का धन्यवाद व्यक्त किया

सर्वाइवर सीरीज 2011 में द रॉक ने 7 साल बाद WWE में वापसी की थी। इवेंट में जॉन सीना और द रॉक को मिज़ और ट्रुथ की टीम पर जीत मिली थी। मैच के बाद बैकस्टेज रॉक, मिज़ और ट्रुथ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए नजर आए थे।
रे मिस्टीरियो का पहला WWE वर्ल्ड टाइटल

WWE रेसलमेनिया 22 में अपने दोस्त एडी गुरेरो की याद में रे मिस्टीरियो किसी भी हालत में वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहते थे। वो रेसलमेनिया में कर्ट एंगल और रैंडी ऑर्टन को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने और इस मोमेंट को उन्होंने एडी की पत्नी विकी गुरेरो के साथ सेलिब्रेट किया था।
ये भी पढ़ें: WWE एटीट्यूड एरा और आज के सुपरस्टार्स के बीच 5 ड्रीम मुकाबले
रेसलमेनिया 12 में शॉन माइकल्स का आइकॉनिक एंट्रेंस

रेसलमेनिया 12 में ब्रेट हार्ट के खिलाफ 60 मिनट आयरन मैन मैच से पहले शॉन माइकल्स ने आइकॉनिक एंट्री ली थी। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि अपनी एंट्री के लिए माइकल्स किस तरह तैयारियां कर रहे हैं।
रेसलमेनिया स्ट्रीक के टूटने के बाद लैसनर अंडरटेकर को देखते हुए

रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत किया था। एक ऐसा मोमेंट जिसके होने के बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा हो। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि हार के बाद अंडरटेकर को लैसनर किस तरह निहार रहे हैं।