WWE न्यूज़: रोमन रेंस लगातार तीसरी बार TLC का हिस्सा नहीं होंगे

Ankit
Enter caption

TLC पीपीवी का काउंटडाउन शुरु हो गया है, 16 दिसंबर (भारत में 17 दिसंबर) को होने वाली है। मैच कार्ड लगभग तैयार है और आने वाले हफ्तों में कुछ और मुकाबले भी शामिल हो सकते हैं। रोमन रेंस की कमी खली इसमें कोई शक नहीं है। सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस नहीं थे और उस पीपीवी का क्या हुआ ये सबने देखा। अब TLC में रोमन रेंस का ये तीसरा साल है जब वो इस पीपीवी में दस्तक नहीं देंगे।

Ad

रोमन रेंस के लाखों-करोड़ों फैंस हैं और रेंस को WWE में पावर हाउस के नाम जाना जाता है। हालांकि एक बार फिर से फैंस अपने बेस्ट सुपरस्टार को TLC में नहीं देख पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे पिछले तीन सालों से रोमन रेंस इस बड़े पीपीवी का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

TLC साल 2016 में क्यों नहीं थे रोमन रेंस?

साल 2016 में WWE ने अपने ब्रांड को अलग कर दिया था। रॉ और स्मैकडाउन दोनों अलग हो चुके थे और हर महीने 2 पीपीवी हुआ करते थे। साल 2016 में TLC पीपीवी स्मैकडाउन का था। रोमन रेंस उस दौरान रेड ब्रांड का हिस्सा थे जिसके कारण वो चाह कर भी TLC में लड़ नहीं सकते थे।

TLC साल 2017 में बड़ी वजह से बाहर हुए थे रेंस

पिछले साल शील्ड एक बार फिर से साथ में आई थी। डीन एम्ब्रोज , रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सामना मिज , शेमस, सिजेरो, ब्रॉन स्ट्रोमैन और केन के खिलाफ 5 ऑन 3 हैंडीकैप मैच में होना था। मंच तैयार था लेकिन TLC से कुछ दिन पहले रोमन रेंस को तेज बुखार हुआ। इसी कारण से साल 2017 के TLC में रेंस पार्ट नहीं ले सके। रेंस की जगह शील्ड में कर्ट एंगल ने हिस्सा लिया। रोमन रेंस के बिना भी शील्ड ने इस मैच को जीत लिया था।

TLC 2018 में भी रोमन रेंस की कमी खलेगी

रोमन रेंस ने अक्टूबर में एलान किया था कि उन्हें ल्यूकीमिया (एक तरह का ब्लैड कैंसर) हो गया है, जिसके कारण उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को छोड़ दिया था और WWE से बाहर चले गए थे। एक बार फिर से रोमन रेंस को फैंस TLC पे-पर-व्यू में नहीं देख पाएंगे। ये लगातार तीसरी बार है जब रेंस पीपीवी से बाहर होंगे।

खैर, रोमन रेंस अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं, रेंस के सभी फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं जबकि सभी जल्द से जल्द रेंस को रिंग में देखना चाहते हैं।

WWE और रोमन रेंस की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications