WWE मेन रोस्टर में रोमन रेंस ने 8 साल पूरे कर लिए है। पॉल हेमन ने हाल ही में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पॉल हेमन ने कहा कि आठ साल बाद भी रोमन रेंस सिंगल मोस्ट इंपोर्टेंट चैंपियन WWE के हैं। साथ में पॉल हेमन ने ये भी कहा कि रोमन रेंस का अभी बेस्ट आना बाकि है।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?रोमन रेंस ने कही बड़ी बातरोमन रेंस ने भी पॉल हेमन का ट्वीट नोटिस किया और इसका जवाब दिया। November 18th 2012, Survivor Series. 8 years ago today @CMPunk retained the WWE Title, during the match The Shield made their debut WWE appearance, a classic WWE moment. #WWE @HeymanHustle pic.twitter.com/2iY4FgvwGO— WWE Today In History (@WWE__History) November 18, 2020Never content. If there’s more, I’ll take it. https://t.co/Nc2wFUmYQs— Roman Reigns (@WWERomanReigns) November 19, 2020सर्वाइवर सीरीज 2012 के मेन इवेंट में WWE टाइटल के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। और इस मैच में शील्ड ने डेब्यू किया था। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने WWE मेन रोस्टर में यहां से अपना डेब्यू किया था। जॉन सीना को पिन कर के अंत में सीएम पंक की जीत इस मैच में हुई थी। सीएम पंक ने अपना टाइटल डिफेंड किया था। इसके बाद से शील्ड WWE इतिहास की सबसे बड़ी फैक्शन बन गई। इसके बाद शील्ड के सभी सदस्य चैंपियन बने और आज सिंगल तौर पर वो सबसे बड़े सुपरस्टार है। रोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन में यूनिवर्सल चैंपियन हैं। जॉन मोक्सली AEW चैंंपियन हैं। सैथ रॉलिंस भी टॉप का काम इस समय कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड में सैथ ऱॉलिंस का बड़ा नाम है। रोमन रेंस और पॉल हेमन अब साथ में काम कर रहे हैं। समरस्लैम में उन्होंने वापसी की थी और हील टर्न लिया था। पॉल हेमन ने भी साफ कर दिया है कि रोमन रेंस का बेस्ट आना अभी बाकि है। और कुछ ऐसा ही रोमन रेंस ने भी कहा है। वैसे देखा जाए तो आठ साल में WWE में रोमन रेंस ने काफी सफलता हासिल कर ली है। यहीं नहीं सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज को भी जबरदस्त सफलता मिली। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को WWE में अभी और लंबा सफर तय करना है। इसका मतलब ये है कि वो आऩे वाले समय में और भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। फैंस भी शील्ड को बहुत प्यार करती है। हालांकि पिछले साल इनका अंत हो गया जब AEW में डीन एंब्रोज चले गए थे। अब शायद ही भविष्य में कभी शील्ड का रीयूनियन देखने को मिलेगा। लेकिन ये सुपरस्टार्स अपना काम शानदार तरीके से कर रहे हैं।यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series 2020 मैच कार्ड: रोमन रेंस को मिला नया प्रतिद्वंदी