SummerSlam में वापसी कर रोमन रेंस ने लूटी WWE की महफिल, पहले सोशल मीडिया का बढ़ाया पारा और अब इस मामले में बने नंबर-1

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मिली बड़ी सफलता (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Tops The Merchandise Sales List: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Ad

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ। मुकाबले में काफी बवाल देखने को मिला। अंत में रोमन रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला किया। इसके बाद आसानी से रोड्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया।

जब रोमन रेंस का म्यूजिक हिट हुआ, तब फैंस खुशी से उछल पड़े थे। सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स को भी भरोसा नहीं हो रहा था। सोशल मीडिया पर 24 घंटे के अंदर रेंस की वापसी की वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इससे आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

WrestleSeek द्वारा X पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, 6 अगस्त को मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में रोमन रेंस टॉप पर पहुंच गए हैं। सीएम पंक दूसरे और जे उसो तीसरे नंबर पर हैं।

Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने हराकर उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन के ऊपर सोलो सिकोआ ने पूरी तरह कब्जा कर लिया। उनकी नई ब्लडलाइन में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हो चुके हैं।

अप्रैल में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद जून में उन्होंने अपने साथियों के साथ पॉल हेमन की हालत भी खराब की थी। हेमन और जिमी की वापसी अभी तक WWE टीवी पर नहीं हुई है।

WWE SmackDown में रोमन रेंस की होगी धमाकेदार एंट्री

ये बात तय है कि अब रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ के साथ शुरू होगी। रोमन नई ब्लडलाइन से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सवाल खड़ा होता है कि रेंस का साथ इसमें कौन देगा? कहा जा रहा है कि द उसोज़ और रेंस का रीयूनियन फ्यूचर में देखने को मिल सकता है। रोमन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी एंट्री करेंगे। देखना होगा कि उनका अगला लक्ष्य क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications