WWE दिग्गज रोमन रेंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब सिर से उठा अंकल का साया, टूटे दिल से अर्पित की श्रद्धांजलि

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लगा बड़ा झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Uncle Passes Away: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जून में उनके पिता का निधन हुआ था। अब एक और बड़ा झटका उन्हें लग गया है। उनके अंकल अफा अनोआ'ई ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस पर रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Ad

द वाइल्ड समोअंस टैग टीम के बारे में आप सभी जानते हैं। इसमें सिका अनोआ'ई और अफा अनोआ'ई ने काम किया था। अफा पिछले कुछ समय से अपनी हेल्थ के कारण काफी परेशान चल रहे थे। उनकी कुछ सर्जरी भी हुई थी। लगातार उनके बारे में अपडेट सामने आ रहे थे।

अफा अनोआ'ई के बेटे सामू अनोआ'ई ने फेसबुक पर घोषणा की कि हॉल ऑफ फेमर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। रोमन रेंस ने टूटे दिल के साथ X पर अपने अंकल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रेंस ने कहा,

हमारे अंकल अफा अनोआ'ई के निधन से हमारे परिवार को एक और बड़ी क्षति हुई है। हम सभी को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। अफा और मेरे पिता बहुत प्यारे भाई थे। अपनी जनरेशन के सबसे बड़ी टैग टीम थे। अब दोनों का स्वर्ग में फिर से रीयूनियन हो गया है। रेस्ट इन पावर वाइल्ड समोअंस।
Ad

रोमन रेंस की इन बातों से लग रहा है कि उनका दिल बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने काफी भावुक प्रतिक्रिया अपने अंकल को लेकर की है। कुछ ऐसा ही जून में भी हुआ था। उस समय वो WWE से ब्रेक पर चल रहे थे। अफा अनोआ'ई के निधन पर WWE ने भी दुख जताया और सोशल मीडिया पर खास ट्रिब्यूट दिया।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में दिखा था रोमन रेंस का जलवा

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने इस बार धमाकेदार वापसी की थी। उनकी एंट्री इतनी शानदार थी कि कई रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर टूट गए। उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। उनकी वजह से कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सिकोआ के खिलाफ रिटेन की। रेंस और सोलो की राइवलरी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी रेंस ने सोलो, टामा टोंगा और टांगा लोआ के ऊपर अटैक किया था। रेंस काफी गुस्से में लग रहे थे। अब देखना होगा कि इनकी फ्यूड में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications